{"_id":"61043b5f8ebc3e585d6dd941","slug":"old-man-sleeping-on-tubewell-murdered-with-sharp-weapon-azamgarh-news-vns6033851132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
मेंहनगर थाना के रामपुर बढ़ौना में ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की हत्या, ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : AZAMGARH
गोसाई की बाजार/मेंहनगर। मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़ौना गांव निवासी वृद्ध की बृहस्पतिवार की रात ट्यूबवेल पर सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीणों ने वृद्ध को मृत हाल में पाया तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर बढ़ौना गांव निवासी 60 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र स्व. कल्पनाथ सिंह की गांव के उसरा में ट्यूबवेल है। किसी व्यक्ति के धान की फसल में पानी चलाना था। जिसके लिए महेंद्र सिंह रात में घर पर खाना आदि खाने के बाद ट्यूबवेल पर सोने के लिए चले गए। वे चारपाई पर मच्छरदानी लगा कर सो रहे थे। देर रात अज्ञात लोगों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। सुबह गांव के लोग उसरा की तरफ गए तो उन्हें चारपाई पर ही मृत हाल में पाया। सूचना परिजनों के साथ ही पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मेंहनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना चोरों द्वारा किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पुत्र के अनुसार ट्यूबवेल पर स्टेवलाइजर लगा है। तीन दिन पूर्व भी चोरों ने तार आदि समेट कर उठा ले जाने का प्रयास किए थे लेकिन सफल नहीं हो सके थे। संभवत: बृहस्पतिवार की रात भी चोर आए हो और पिता द्वारा विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया हो। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। जिले से डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी जांच को मौके पर पहुंची। वहीं बड़े भाई भानु प्रताप सिंह के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
घटना की जांच-पड़ताल में पुलिस जुटी है। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए आयी थी। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
मनोज रघुवंशी, सीओ लालगंज।