फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old man dies due to lightning, three burnt

Azamgarh News: बिजली गिरने से वृद्ध की मौत, तीन झुलसे

Wed, 26 Jun 2024 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Old man dies due to lightning, three burnt
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे गरज चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान गिरी बिजली से एक वृद्ध की मौके माैत हो गई। जबकि नदी में कटिया लेकर मछली मार रहे तीन युवक बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। जिन्हें सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं बिजली गिरने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की दोपहर दाऊदपुर गांव निवासी कुबेर राम (65) खेत पर गए थे। तभी तेज हवा चलने लगी और गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान गिरी बिजली की चपेट में आकर कुबेर राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ही पियरोपुर गांव में तमसा नदी के किनारे मुबारकपुर नगर के मोहल्ला पुरा रानी निवासी जर्रार हुसेन (25), आजम (42) और सरफराज (26) मछली मारने गए थे। नदी के किनारे बैठ कर कटिया से मछली फंसा रहे थे। तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के बाद भी यह लोग नदी के किनारे बैठकर मछली फंसाने में जुटे रहे। इसी दौरान वहां बिजली गिरी और तीनों झुलस गए। ग्रामीणों ने जब देखा तो तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा तीनों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed