फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Officers should settle cases fairly

अधिकारी निष्पक्ष करें मामलों का निपटारा

Sun, 28 Aug 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Officers should settle cases fairly
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली में शनिवार को थाना दिवस पर जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि थाना दिवस पर लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करें। अधिकारी मौके पर जाकर दोनों पक्षों की बातें सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई करें।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली में आयोजित थाना दिवस पर 9 मामले आए। जिसमें रशीदा खातून निवासी चंगईपुर ने जिलाधिकारी को बताया कि उसकी खुद की जमीन में पड़ोसी पानी पीने के लिए नल नहीं लगने दे रहे हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने विपक्षियों को हैंडपंप लगाने से रोकने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। राधा देवी पत्नी राधेश्याम यादव निवासी हरसिंहपुर ने डीएम को बताया कि हादसे में उनके पति की मृत्यु हो गई। 12 साल का बेटा है। पड़ोसी मेरी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं और बुआई नहीं करने दे रहे हैं। डीएम ने तहसीलदार को मौके पर जाकर पीड़िता को कब्जा दिलाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि मारपीट जैसे छोटी मामले को भी पुलिस गंभीरता से ले तो बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है। छोटी से छोटी घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस कार्रवाई करें।
विज्ञापन

मेजवां: फूलपुर कोतवाली परिसर में नायब तहसीलदार सुशील कुमार भारती की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 12 मामले आए। जिनमें से तीन मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य मामले को तहसीलदार ने एसएचओ को शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया है। इस मैके पर कोतवाल अनिल सिंह, लेखपाल समरजीत यादव, रामजीत, अंगद, हल्का राजस्व निरीक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलरियांगज थाने का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शनिवार को बिलरियागंज थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान आए हुए फरियादियों की फरियाद भी सुनी। जर्जर भवन में चल रहे थाने को दूसरी जगह निर्माण के लिए एसडीएम से जमीन तलाशने का निर्देश दिया। एसडीएम ने जमीन के लिए टीम गठित की। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य को एसपी ने थाने की साफ-सफाई, रजिस्टर को सही ढंग से रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed