फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Officers should expedite the disposal of revenue matters

राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी: मंडलायुक्त

Wed, 26 Jun 2024 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Officers should expedite the disposal of revenue matters
आज़मगढ़। अपने संबंधित विभाग के निर्माण कार्य देख लें। कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाय। राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी लाएं। उक्त निर्देश मंडलायुक्त मनीष चौहान ने मंगलवार को अपने सभागार में आयोजित विकास, निर्माण व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईजीआरएस के मामलों को गंभीरता से लें और प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। वन, बाढ़ व सिंचाई, स्वास्थ्य, विद्युत, जल निगम आदि विभागों की वर्तमान प्रगति का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रजेन्टेशन कराया। वन संरक्षक डा. बीसी ब्रम्हा ने पौधरोपण कार्यों का विवरण देते हुए बताया कि इस वर्ष मंडल में 12580600 पौधे लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने पौधरोपण के लक्ष्य पूरा करने के साथ ही उसके संरक्षण का भी निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता, ड्रेनेज मंडल बलिया को निर्देश दिया कि बाढ़ से बचाव के लिए नाव, बाढ़ चौकी स्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं आदि की तैयारी पूरी कर लें। डीएम से कहा कि बाढ़ खंड द्वारा कराए जा रहे निर्माण की गुणवत्ता को चेक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा में प्रभारी एडी डाॅ. आईएन तिवारी को निर्देश दिया कि गर्मी और बरसात में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था की जाय। मंडलायुक्त ने विद्युत विभाग से कहा कि खराब ट्रांसफार्मर को समय से नहीं बदलने और विद्युत आपूर्ति अनियमित रूप से बाधित होने के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इस मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी आजमगढ़ परीक्षित खटाना, डीएम मऊ अरुण कुमार मिश्र, बलिया रविंद्र कुमार, अपर आयुक्त (प्रशासन) केके अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed