फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Officers and employees absent in surprise inspection, withholding salary of 15 including BDO

औचक निरीक्षण में अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित, बीडीओ सहित 15 का रूका वेतन

Tue, 05 May 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees absent in surprise inspection, withholding salary of 15 including BDO
आजमगढ़। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने मंगलवार को तहबरपुर विकास खंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरानखंड विकास अधिकारी सहित 15 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए सभी से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि जब वह निरीक्षण को विकास खंड परिसर में पहुंचे तो उन्होंने विकास खंड कार्यालय और एडीओ पंचायत के कार्यालय में स्थित वाररूम में ताला बंद पाया। बीडीओ शशि कुमार तिवारी अपने आवास में थे। उनके अन्य अधीनस्थ भी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। जबकि मुख्य का निर्देश है कि प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से कार्यालयों में जन सुनवाई की जाए। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए मनरेगा योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शुरू कराए गए कार्यों के निरीक्षण के साथ स्वच्छ भारत मिशन से आच्छादित ग्रामीण शौचालयों की पूर्णता आदि के संबंध में सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए खंड विकास अधिकारी शशि कुमार तिवारी, एडीओ पंचायत त्रिवेनी प्रसाद सिंह, एडीओ आईएसबी त्रिवेनी राम, एडीओ सहकारिता अतुल कुमार सत्संगी, एडीओ कृषि माता प्रसाद सिंह, प्रधान सहायक विकास अधिकारी शिव कुमार शर्मा, लोखाकार राजेश यादव, उर्दू अनुवादक समर मेंहदी, कनिष्ठ सहायक रोहित यादव, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह, कंप्यूटर आपरेटर राजकुमार मौर्य व राज बहादुर यादव, खंड प्रेरक एसबीएम शैलेश सिंह व पुष्कर सिंह जीप चालक साधू यादव का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही इन्हें एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed