फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Obtained feedback from workers regarding the organization's ground-level situation.

Azamgarh News: कार्यकर्ताओं से संगठन की जमीनी स्थिति का लिया फीडबैक

Fri, 14 Aug 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Obtained feedback from workers regarding the organization's ground-level situation.
कांग्रेस के संगठन सृजन अ​​भियान में मौजूद कर्नाटक सरकार के राज्य मंत्री शाकिर सनदी। श्राेत-पार्
संगठन सृजन अभियान के तहत बृहस्पतिवार को विधानसभा फूलपुर-पवई की समीक्षा बैठक फूलपुर में और दीदारगंज की मोहम्मदपुर बाजार में आयोजित हुई।
विज्ञापन

कर्नाटक सरकार के राज्यमंत्री शाकिर सनदी और एआईसीसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार राय ने क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया।
राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए उनके सुझाव व समस्याएं सुनीं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि वास्तविक रूप से बूथ स्तर तक मजबूत करना है।
विज्ञापन

इसके लिए कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर जमीनी स्थिति को समझना और उनके सुझावों को संगठन की कार्ययोजना में शामिल करना आवश्यक है। फूलपुर-पवई और दीदारगंज विधानसभा के कार्यकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक संगठन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस का वास्तविक आधार उसका जमीनी कार्यकर्ता है और संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से जिले में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके पर रियाजुल हसन, राहुल राय, चंद्रपाल सिंह यादव, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, सीमा भारती, यदुनाथ यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed