फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Oath taking ceremony of Lalganj Vyapar Mandal Committee

Azamgarh News: लालगंज व्यापार मंडल समिति का शपथ ग्रहण समारोह

Mon, 13 Oct 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Oath taking ceremony of Lalganj Vyapar Mandal Committee
नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित एक मैरिज हॉल में लालगंज व्यापार मंडल समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार ने माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया ।
विज्ञापन

व्यापार जगत के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए राष्ट्रीय परिसंघ फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के अंतर्गत संबद्ध लालगंज व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। अध्यक्ष के रूप में रामजनम सेठ, महामंत्री रजनीश जायसवाल और संरक्षक यशवंत साहू चुने गए। इसके साथ ही संरक्षक समिति, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, मंत्री, सहकोषाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सूचना मंत्री सहित कुल 49 पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष छेदीलाल गुप्त, अशोक कुमार गुप्ता और वर्तमान अध्यक्ष रामजनम सेठ ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद प्रेम मिश्रा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई। सामुदायिक सरोकार के तहत कृष्ण कुमार मोदनवाल, अशोक, बलवंत सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत के सैकड़ों लोगों ने दया राम बाबा शिव मंदिर परिसर एवं कान्हा गौशाला परिसर में मृतक पशुओं से उत्पन्न दुर्गंध के संबंध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अस्थाई गौशाला को नियमित रूप से किसी अन्य स्थान पर स्थाई करने की मांग की। कार्यक्रम में राजेंद्र जायसवाल, अमित प्रकाश चौबे, विक्रम सिंह बंटी (ब्लॉक प्रमुख पल्हना), अनुराग सिंह सोनू, विनोद राजभर (जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज), सूरज प्रकाश श्रीवास्तव (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज), रामनयन सिंह (भाजपा जिला उपाध्यक्ष), अशोक जायसवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष एफएआईवीएम), रजनीश कन्नौजिया (प्रदेश संगठन मंत्री एफएआईवीएम), सनी जोहर, नागेंद्र सिंह एडवोकेट, यशवंत साहू, संजय जयसवाल, धर्मेंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed