फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Number of Corona suspects reached at 740, found new 106 suspects

740 पर पहुंची कोरोना संदिग्धों की संख्या, नये मिले 106 संदिग्ध

Tue, 21 Apr 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Number of Corona suspects reached at 740, found new 106 suspects
फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना संदिग्धों के सैम्पल जांच के लिए भेजते चिकित्सक। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे जिले में दहशत का माहौल है। जिले में कोरोना संदिग्धों का आकड़ा मंगलवार को बढ़ कर 740 पर पहुंच गया है। मंगलवार को कुल 106 नये लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गये। वहीं पांच की रिपोर्ट मंगलवार को आयी है जो सभी निगेटिव है। इसमें चौथे कोरानो पॉजिटिव की दूसरी रिपोर्ट भी शामिल है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि सोमवार को जिले से कुल 106 नये संदिग्धों के सेंपल जांच के लिए भेजे गये है। इन नये संदिग्धों को लेकर अब जिले में कुल संदिग्धों की संख्या बढ़ कर 740 हो गई है। मंगलवार को पांच लोगों की रिपोर्ट आयी है। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। इसमें चौथे कोरोना पॉजिटिव की दूसरी रिपोर्ट के साथ ही राजकीय मेडिकल कालेज के क्वारंटीन किये गये चार चिकित्सकीय स्टाफ के सेंपल की रिपोर्ट शामिल है। अब तक कुल 467 रिपोर्ट आ चुके है। जिसमें सात पॉजिटिव है, जिसमें से तीन पूरी तरह से ठीक हो चुके है और अस्पताल से छोड़े जा चुके है। वहीं 460 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। मंगलवार को भेजे गये नये सेंपलों के साथ ही कुल 273 सेंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed