फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now instead of 16th, Sampoorna Samadhan Diwas will be held on 18th August

Azamgarh News: अब 16 की जगह, 18 अगस्त को होगा संपूर्ण समाधान दिवस

Sat, 09 Aug 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Now instead of 16th, Sampoorna Samadhan Diwas will be held on 18th August
आजमगढ़। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि शासन की ओर से निर्धारित हर महीने की पहली और तीसरी शनिवार को होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस अब 16 की जगह 18 अगस्त को होगा। अगस्त का तृतीय शनिवार 16 अगस्त को जन्माष्टमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण इस दिन समाधान दिवस नहीं हो पाएगा। शासनादेश के अनुसार, यदि निर्धारित तिथि पर सार्वजनिक अवकाश पड़ता है, तो समाधान दिवस अगले कार्य दिवस को आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में अब जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस सोमवार यानी 18 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि को उपस्थित रहते हुए अधिकतम शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed