{"_id":"aafc87f383abd385f0c9eb0b974853d0","slug":"now-in-the-mood-for-battle-across-advocate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आरपार की लड़ाई के मूड में अधिवक्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आरपार की लड़ाई के मूड में अधिवक्ता
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 15 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम न्यायालय के सामने बैठे वकीलों ने मुन्नी लाल के हत्यारे की गिरफ्तार की मांग की। कहा कि अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को तहसील में तालाबंदी का निर्णय लिया आैर दिनभर न्यायिक कार्यो से विरत रहे।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने कहा कि अगर अभियुक्त की गिरफ्तारी जल्द से जल्द नहीं हुई तो हम सब प्रदेश स्तर पर आंदोलन को बाध्य हाेंगे और चक्का जाम किया जाएगा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामनारायन यादव ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को तहसील परिसर में स्थित कार्यालयों में ताला बंद कर कामकाज नहीं होने दिया जाएगा। गुस्साए वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर का चक्रमण किया। धरने को इंदूशेखर पाठक, सतीशचंद्र यादव ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता रामनारायन यादव और संचालन रमाशंकर ने किया। धरने में अरविंद पाठक, जफर इकबाल, उमेश कुमार सिंह, पीसी लाल, शमीम काजिम, सतीशचंद्र, प्रदीप कुमार, इश्तियाक अहमद, अब्दुल अहद, लालचंद, यतींद्र नाथ मौजूद रहे।