फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now farmers can do farm registration till 31st March

Azamgarh News: अब 31 मार्च तक किसान करा सकेंगे फॉर्मर रजिस्ट्री

Sun, 23 Feb 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Now farmers can do farm registration till 31st March
आजमगढ़। जिन किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई है उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। इस कराने की समय सीमा 31 मार्च तक हो गई है। जो किसान छूट गए हैं वो अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार किसानों का डिजिटल डाटा तैयार करा रही है। किसान सम्मान निधि सहित कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री करना अनिवार्य कर दिया है। बीते वर्ष नवंबर माह से फार्मर रजिस्ट्री की शुरूआत हुई थी। जनपद की आठों तहसीलों में 8.49 लाख किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत हैं। सभी को फार्मर रजिस्ट्री करवाना है। अभी तक 406460 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो पाई है। फार्मर रजिस्ट्री की रफ्तार धीमी होने के पीछे सर्वर न चलने का कारण बताया गया। पहले फार्मर रजिस्ट्री कराने की समयसीमा 31 जनवरी थी, लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष और संख्या के हिसाब से देखें तो अभी आधे से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री कराने का समय बढ़ गया है किसान जनसेवा केंद्र या स्वयं मोबाइल से अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed