{"_id":"65eff4cdcb6a4d8c0804d860","slug":"now-council-children-will-be-proficient-in-sports-along-with-studies-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-112514-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अब पढ़ाई के साथ खेल में भी परिषदीय बच्चे होंगे निपुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अब पढ़ाई के साथ खेल में भी परिषदीय बच्चे होंगे निपुण
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी अब पढ़ाई के साथ खेल में भी निपुण होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया-फिट इंडिया अभियान को जिले के परिषदीय विद्यालयों में गति दी जाएगी। यहां पढ़ने वाले बच्चों को पारंपरिक खेलों के साथ ही एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज व कैरम आदि में भी दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए स्पोर्ट्स ग्रांट की राशि प्राथमिक विद्यालयों में पांच हजार रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दस हजार रुपये के दर से आवंटित की जाएगी।
बीएसए समीर ने बताया कि शासन ने परिषदीय विद्यालयों में खेल सामग्री की खरीद के लिए धनराशि जारी कर दी है। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को दस हजार रुपये प्रति विद्यालय के हिसाब से बजट जारी किया गया है। इससे परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद की गतिविधियां बढ़ेंगी। स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों को भी समाहित किया जाएगा। खेलकूद सामग्री की खरीद के लिए विद्यालय परिसर में उपलब्ध खेल मैदान को भी ध्यान में लिया जाएगा। मैदान के अनुसार ही खेल सामग्री की खरीद होगी। इन विद्यालयों के विद्यार्थी भी राज्य और राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। इससे पहले अंतरविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी।
00
स्पोर्ट्स क्लब का भी होगा गठन
शासन के निर्देशानुसार हर उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें खेलकूद प्रभारी शिक्षक और खेलों में रुचि रखने वाले 10 विद्यार्थी होंगे। इस क्लब के जरिये पारंपरिक खेलों खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल व हैंडबाल को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं, विद्यालय स्तर पर शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, ब्लाइंड क्रिकेट व दिव्यांगों से जुड़ी खेलकूद गतिविधियां होंगी।