{"_id":"5ef8c9108ebc3e42bf77fd92","slug":"now-corona-infection-moved-towards-local-people-azamgarh-news-vns532790450","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्थानीय लोगों की ओर से चला कोरोना संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्थानीय लोगों की ओर से चला कोरोना संक्रमण
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण को लेकर जनपद में खतरा बढ़ने लगा है। प्रवासियों के साथ ही अब स्थानीय लोगों में लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। अनलॉक-1 शुरू होने के बाद से ही सड़कों पर नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना काम के भी सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ने से लोगों पर खतरा बढ़ता जा रहा है। बिना ट्रैवेल हिस्ट्री के भी लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। दुकानों पर काम करने वालों में भी संक्रमण की पुष्टि होने लगी है।
जनपद में शनिवार को मिले सात कोरोना संक्रमितों में दो बिलरियागंज ब्लाक के हैं। इसमें एक टेलर की दुकान पर काम करता है और दूसरा चाय की दुकान पर। दोनों की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। ये ना ही बाहर गए थे और न ही बाहर से आए थे। इसके साथ ही पल्हनी ब्लाक के नंदगांव में भी एक स्थानीय संक्रमित मिला है। जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लगातार नए मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। अनलॉक-1 में शासन की ओर से दी गई ढील का नाजायज फायदा उठाना भी शुरू कर दिया गया है। नतीजा ये हो रहा है कि बाजारों में बेतहाशा भीड़ हो रही है। यहां तक कि जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो रही है। शासन की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कई नियम जारी किए गए हैं, लेकिन इसका भी पालन नहीं किया जा रहा है। नियमों का पालन नहीं करने से अब कोरोना संक्रमण की चपेट में ऐसे लोग आने लगे हैं जिनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं मिल रही है। इससे पहले शहर के जाफरपुर में कोरोना संक्रमित मिले शिक्षक दंपति, सिधारी में मेडिकल स्टोर संचालक, नरौली में फल व्यवसायी, सिधारी के हजारी बाग में अधिवक्ता की भी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं मिली थी। इन परिवार के कई लोग संक्रमित मिले थे।