फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now cleaning of schools on the shoulders of scavengers

Azamgarh News: अब सफाईकर्मियों के कंधे पर स्कूलों की सफाई व्यवस्था

Sun, 25 Dec 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Now cleaning of schools on the shoulders of scavengers
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों में अब प्रतिदिन सफाई कर्मियों को डयूटी देनी होगी। सफाई कर्मचारी स्कूलों में जाएंगे और सभी कक्षों के अलावा शौचालय एवं मैदान में सफाई करेंगे। इसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश जारी किए है। जिसका हवाला देते हुए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालयों में सफाई करते हुए नोट कैम ऐप से फोटो लेकर सफाई कर्मचारियों की फोटो भेजी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला व बीएसए खुद इसकी मानीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में सफाई व्यवस्था चौपट है। सफाई कर्मचारियों के न पहुंचने या तो शिक्षकों को सफाई करनी पड़ती है या फिर बच्चों के हाथों में झाडू थमाई जाती है। स्कूलों में सफाओई कर्मचारियों के न पहुंचने की शिकायतें भी विभाग को प्राप्त होती हैं। जिस पर अब मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सफाई कर्मचारियों की डयूटी स्कूलों में लगाई है। संबंधित गांव का सफाई कर्मी प्रतिदिन स्कूलों में पहुंचकर साफ-सफाई, कक्षों एवं मैदान की सफाई के अलावा शौचालय एवं टॉयलेट की सफाई करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षक सफाई कर्मचारियों द्वारा की जा रही सफाई की फोटो लेकर सीडीओ व बीएसए को भेजेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गूगल शीट में प्रतिदिन की उपस्थिति एवं साफ-सफाई की रिपोर्ट उपलब्घ कराना होगा। ताकि मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष प्रतिदिन उपस्थिति का अवलोकन कराया जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए लापरवाही व शिथिलता कदापि न किया जाए, अन्यथा की स्थिति में आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed