{"_id":"67e841eac6299312ed027a27","slug":"now-children-who-complete-6-years-of-age-by-31st-july-will-get-admission-in-class-one-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-129407-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अब 31 जुलाई तक 6 साल की आयु पूरी करने वाले बच्चों को कक्षा एक में मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अब 31 जुलाई तक 6 साल की आयु पूरी करने वाले बच्चों को कक्षा एक में मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के सभी सरकारी व निजी प्राथमिक स्कूलों में अब 31 जुलाई तक छह साल की आयु पूरी करने वाले बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिया जा सकेगा। यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र 2025-26 में छह साल से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश देने का रास्ता साफ हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयु सीमा का निर्धारण करने से स्कूलों को बड़ी राहत मिल गई है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पिछले साल एक अप्रैल को छह साल पूरा करने वाले बच्चों के ही कक्षा एक में नामांकन किए जाने का निर्देश जारी किया गया था, लेकिन इसकी वजह से पहली कक्षा में नामांकन में काफी कमी आई थी। इसे देखते हुए शिक्षकों की मांग पर विभाग ने शिक्षा मंत्रालय से वार्ता कर जून में इसमें राहत दी थी। संशोधित आदेश जारी कर कहा था कि सत्र 2024-25 में कक्षा एक में ऐसे छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जा सकता है। जिनकी आयु 31 जुलाई को छह साल पूरी हो रही है। वहीं एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र को लेकर इस मामले में शिक्षकों में काफी असमंजस था।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने बताया कि इसे लेकर आदेश मिल चुका है। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि सत्र 2025-26 में कक्षा एक में ऐसे छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाएगा, जिनकी आयु 31 जुलाई तक छह साल पूरी हो रही है। इसके साथ ही यह व्यवस्था स्थायी रूप से प्रभावी होगी। वहीं शिक्षकों को बच्चों का नामांकन कराने में काफी राहत मिलेगी।