फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now 2500 samples will be examined in medical college Azamgarh

अब आजमगढ़ मेडिकल कालेज में होगी 2500 सैंपलों की जांच

Wed, 07 Oct 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now 2500 samples will be examined in medical college Azamgarh
जहानागंज। कमिश्नर वीवी पंत ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान बताया गया कि माइक्रोबायोलाजी विभाग में स्थापित बीएसएल लैब से प्रतिदिन 2500 कौविड-19 सौंपलों की जांच की जाएगी। इससे पहले 750 लोगों की जांच होती थी। मशीन की क्षमता बढ़ाने का निर्देश कमिश्नर ने दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर कमिश्नर सीधे प्रशासनिक भवन स्थित प्रधानाचार्य कक्ष में पहुंचे। नोडल अधिकारी प्रथम डॉ. दीपक पांडेय और तथा द्वितीय डॉ. नियाज जसन से मरीजों को मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधा के बारे में जानकारी की। प्रधानाचार्य डा. आरपी शर्मा से उपलब्ध सुविधाओं के साथ आवश्यक संसाधनों के बारे में जानकारी ली। तीनों जिलों के मरीजों के बारे में अलग-अलग जानकारी ली। तत्पश्चात उन्होंने जांच के बाबत माइक्रोबायोलॉजी विभाग में स्थापित बायोसेफ्टी लैब मशीन के बाबत डॉ. आतोश त्रिपाठी से जानकारी हासिल की। इसके साथ ही इस मशीन से प्रतिदिन होने वाली 750 लोगों की जांच की क्षमता बढ़ाकर 2500 करने के निर्देश दिए। एक घंटे के निरीक्षण के बाद वापस लौट गए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ. आरपी शर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. एके सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम के गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed