फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notices were issued to 85 percent, 2500 provided evidence.

Azamgarh News: 85 प्रतिशत को नोटिस जारी, 2500 ने उपलब्ध कराए साक्ष्य

Fri, 23 Jan 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Notices were issued to 85 percent, 2500 provided evidence.
आजमगढ़। 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाने के चलते जिले में चली एसआईआर प्रक्रिया में 158627 लोग नो मैपिंग की श्रेणी में आ गए थे। इनमें से 85 प्रतिशत को नोटिस जारी कर दी गई है, बाकी बचे 15 प्रतिशत को जारी की जा रही है। इसमें से 2500 ने अपने आधार कार्ड के साथ साक्ष्य के रूप में एक विकल्प भी दस्तावेज के रूप में लगाकर तहसीलों में जमा कर दिया है। जहां से दस्तावेजों का सत्यापन भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में एसआईआर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इसमें असल वोटरों को जहां डिजिटाइज कर दिया गया है वहीं, बोगस वोटरों का नाम सूची से काटकर हटा दिया गया है। जिले में 158627 मतदाता ऐसे पाए गए थे जिनका 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाया था। इन मतदाताओं का कोई रिकार्ड नहीं मिल पाने से इनकी मैपिंग हो पाई। ऐसे मतदाताओं को चिन्हित करते हुए सभी तहसीलों की ओर से नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसमें 85 प्रतिशत को नोटिस जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी की मानें तो नोटिस जारी होने के बाद से अब तक 2500 लोग उनके समक्ष प्रस्तुत होकर साक्ष्य उपलब्ध करा चुके हैं। इनमें से जिन लोगों ने 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम दिखाया उनके नाम को फिर से दर्ज करने के लिए ऑनलाइन कर दिया गया है। वहीं जिन लोगाें ने निर्वाचन आयोग की ओर से जारी 12 विकल्पों में से आधार कार्ड के साथ एक विकल्प दिया है, उसका सत्यापन कराया जा रहा है। विकल्प में जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक अभिलेख आदि हैं, इनके लिए संबंधित विभागों के पास सत्यापन के लिए भेज दिया गया है। नो मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई 21 जनवरी से शुरू हो गई है। संबंधित तहसील क्षेत्र के ऐसे मतदाता को अपने तहसील पर एआरओ के सामने उपलब्ध होंगे और दस्तावेज जमा करेंगे। यह प्रक्रिया 06 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विधानसभावार वोटरों की संख्या--

विधानसभा - नो मैपिंग - पुरुष मतदाता - महिला मतदाता - कुल मतदाता -

1- अतरौलिया - 8640 - 180950 - 154655 - 335610

2- गोपालपुर - 15891 - 170331 - 139013 - 309345

3- सगड़ी - 16857 - 165784 - 135474 - 301266
4- मुबारकपुर - 13409 - 167126 - 137154 - 304288
5- आजमगढ़ सदर - 23361 - 169775 - 141802 - 311578

6- निजामाबाद - 18759 - 155673 - 129876 - 285549

7- फूलपुर पवई - 11665 - 157311 - 131255 - 288574
8- दीदारगंज - 10733 - 170263 - 142386 - 312649
9- लालगंज - 22467 - 189538 - 156874 - 346420

10- मेंहनगर - 16845 - 192786 - 159574 - 352373
--
नो मैपिंग के मतदाताओं को लगातार नोटिस जारी की जा रही है। इसमें से 85 प्रतिशत को नोटिस वितरित की जा चुकी है। इसमें 2500 लोगों ने साक्ष्यों के साथ आवेदन किया है। इनके साक्ष्यों का सत्यापन कराया जा रहा है। वहीं जिन लोगों ने 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम दिखाया उनके नाम को फिर से जोड़ने के लिए ऑनलाइन कर दिया गया है।
राहुल विश्वकर्मा, एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed