{"_id":"65f88cda274845a638021184","slug":"notices-issued-to-more-than-100-schools-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-112835-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: डाटा अपलोड न करने पर 100 अधिक स्कूलों को जारी हो चुकी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: डाटा अपलोड न करने पर 100 अधिक स्कूलों को जारी हो चुकी नोटिस
विज्ञापन
आजमगढ़। यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने में लापरवाही बरतने वाले 100 से अधिक स्कूलों को नोटिस जारी किया जा चुका है। जिन्होंने अभी तक बच्चों का डाटा अपलोड नहीं किया था। नोटिस जारी होने के बाद स्कूल हरकत में आए और डाटा अपलोडिंग की प्रक्रिया तेज कर दिए। अब तक कुल करीब आठ लाख 64 हजार 448 बच्चों का डाटा अपलोड हो चुका है।
जिले में माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित कुल करीब 6000 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। उक्त विद्यालयों में कक्षा एक से छह तक कुल करीब नौ लाख 99 हजार 941 बच्चे पंजीकृत हैं। उक्त बच्चों में से अब तक आठ लाख 64 हजार 448 बच्चों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। यू-डायस पोर्टल पर विद्यालय की ओर से प्रधानाध्यापक को पहले पंजीकरण कराना होता है।
इसके बाद स्कूल में कक्षावार बच्चों की संख्या, शिक्षकों का विवरण व विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं का विवरण दर्ज करना होता है। इसके माध्यम से बेसिक शिक्षा या शासन में बैठे जिम्मेदार यू-डायस कोड के माध्यम से विद्यालय की सूचनाओं को एक क्लिक से जान लेते हैं। विभाग की माने तो कुछ दिन पूर्व तक करीब 120 विद्यालयों ने यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं किया था। जिन्हें नोटिस जारी की गई थी। बीएसए समीर ने बताया कि यू-डायस का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
पोर्टल पर देनी होती हैं ये जानकारियां
आजमगढ़। यू-डायस पोर्टल पर कक्षा एक से 12वीं तक संचालित सभी विद्यालयों की तरफ से विद्यालय में पुराने के अलावा नए नामांकित छात्र संख्या, शिक्षकों की संख्या व उनकी योग्यता, विद्यालय भवन व उसमें उपलब्ध संसाधन, शौचालय, पेजयल की व्यवस्था, खेल परिसर समेत अन्य सभी संसाधनों के बारे में जानकारी देनी होती है।