फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice of 82 pasted of absconding accused in robbery case

लूट के मामले में फरार आरोपी के बयासी की नोटिस चस्पा

Thu, 04 Jun 2020 05:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Notice of 82 pasted of absconding accused in robbery case
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र में चार अप्रैल 2019 को हुए लूट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी के घर पर कोर्ट के आदेश पर 82 की नोटिस चस्पा की गई। इस घटना में व्यापारी से 1.51 लाख रुपये की लूट की गई थी। विवेचना के दौरान दो बदमाशों का नाम सामने आया था। इसमें एक गिरफ्तार हो चुका है तो वहीं दूसरा फरार चल रहा है।
विज्ञापन

देवरिया के भटनी थाना अंतर्गत हटवा गांव निवासी व्यापारी अभिनंदन मद्धेशिया पुत्र हीरालाल मद्धेशिया से चार अप्रैल 2019 को महराजगंज के देवारा तुर्कचारा गांव के पार बाइक सवार दो युवकों ने 1.51 लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में व्यापारी की तहरीर पर पहले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान वाराणसी के मो. इकराम व आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के सजनी गांव निवासी फहीम उर्फ मोटे पुत्र इरशाद का नाम सामने आया। पुलिस ने इस मामले में मो. इकराम को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन फहीम अब तक फरार चल रहा है। कोर्ट के आदेश पर उसके खिलाफ 82 की कार्रवाई शुरू की गई। बृहस्पतिवार को एसओ महराजगंज मय दल बल अहरौला के सजनी गांव पहुंचे और फरार आरोपी के घर पर 82 की नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed