फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice issued to 34 principals with zero enrollment

Azamgarh News: शून्य नामांकन वाले 34 प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी

Tue, 30 Apr 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 34 principals with zero enrollment
आजमगढ़। जिले में संचालित होने वाले परिषदीय विद्यालयों में शून्य नामांकन वाले (प्रेरणा पोर्टल के मुताबिक) 34 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 2706 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिनमेें 1724 प्राथमिक, 458 उच्च प्राथमिक व 524 कंपोजिट विद्यालय शामिल है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने नामांकन की समीक्षा की जिसमें जिले के कई परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में नामांकन अभी तक शून्य है। इन विद्यालयों की स्थिति तब है कि नया शैक्षिक सत्र शुरू हुए एक माह होने को है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में अपेक्षित नामांकन नहीं पाया गया, नामांकन न होने में संबंधित प्रधानाध्यापकों की लापरवाही मानी गई है। इस मामले में बीएसए समीर ने जिले के 34 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिवस में अपना स्पष्टीकरण संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीएसए ने स्पष्टीकरण न देने वाले प्रधानाध्यापकों को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। जिन विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed