फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Not relieved , not flooding made ​​Isvir

न राहत मिली, न बाढ़ िशविर बने

Wed, 31 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Wed, 31 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
 Not relieved , not flooding made Isvir
बाढ़
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल में बढ़ा घाघरा का जलस्तर एक महीने से अधिक समय तक खतरा बिंदू से ऊपर रहने के बाद घट चुका है। नदी अब तक पांच घरों को लील चुकी है। लेकिन प्रशासन ने अभी तक कटान पीड़ितों के लिए राहत शिविर नहीं बनाए। जिसके कारण लोग अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। वहीं बाढ़ का पानी हटने के बाद भी बाढ़ के पानी से घिरे परसिया गांव स्थित प्राइमरी स्कूल का पानी अभी तक हट नहीं सका है। 
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन द्वारा राहत शिविर न बनाने से कटान पीड़ितों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने महुला गढ़वल बांध के दक्षिण स्थित विद्यालयों को शरण स्थली बनाया लेकिन विद्यालय का संचालन होने के कारण कटान पीड़ित उन विद्यालयों में जाने से कतरा रहे हैं। मजबूरी में उन्हें अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ रही है। क्षेत्र के परसिया स्थित प्राइमरी विद्यालय लगभग दो माह से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है।
विज्ञापन


बाढ़ का पानी तो हट गया लेकिन विद्यालय के चारों ओर लगा पानी हटा है। जिसकी वजह से विद्यालय के बच्चे गांव में पेड़ के नीचे पढ़ने को विवश हैं। घाघरा के जलस्तर में घटोत्तरी का क्रम निरंतर जारी है जिसकी वजह से कटान तेज हो गई है। क्षेत्र के महुला, मुराली का पुरवा और अचल नगर में तेजी से कटान हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कटान होने के बाद भी मुराली का पुरवा के लोग अपना सामान घरों से हटाने के बाद भी वहीं जमे हुए हैं। नदी अब तक महुला और छितौनी में 160 बीघा, मुराली का पुरवा में 270 बीघा और अचल नगर में 125 बीघा जमीन काट चुकी है। महुला छितौनी में 25 लोग श्यामाचरन, संजय, दिल्लू मद्वेशिया, संजय, पारस, परमात्मा आदि की जमीन तेजी से काट रही है। मंगलवार की शाम नदी का जलस्तर बदरहुंआ नाले पर 70.44 मीटर और डिघिया नाले पर 69.10 मीटर था जो बुधवार की शाम को बदरहुंआ नाले पर 70.39 मीटर और डिघिया नाले पर 69.07 मीटर पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed