फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Not looking back, 233 corona positive

नहीं लग रही लगाम, मिले 233 कोरोना पॉजिटिव

Wed, 21 Apr 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Not looking back, 233 corona positive
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बुधवार को कुछ धीमी होती नजर आई। बुधवार को 233 नए पॉजिटिव मरीज मिले। सोमवार को 189 तो मंगलवार को 345 नए मरीज मिले थे। कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में हड़कंप की स्थिति तो है लेकिन लापरवाही भी जस की तस ही है। जिसके चलते ही संक्रमण पर लगाम लगता नहीं नजर आ रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बुधवार को कुल 233 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। मंगलवार की अपेक्षा नए मरीजों के मिलने के क्रम में कुछ कमी जरूर आई है लेकिन अभी इसे संक्रमण पर लगाम लगना नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि अब जिले में एक्टिव केस बढ़ कर 2523 हो गया है। वहीं कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9385 पर पहुंच गई है। कोरोना का संक्रमण भयावह स्थिति में पहुंच चुका है। ऐसे में इस पर नियंत्रण के लिए कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन जरूरी है। बिना जरूरत के कोई भी घरों से न निकले। निकलना जरूरी हो तो मास्क लगा कर ही घर से बाहर आए और सार्वजनिक स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन करें। ताकि इस तेजी से बढ़ते संक्रमण पर कुछ लगाम लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed