फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Not a single crime took place in Semri village in two years Villagers resolve small village disputes

UP: यूपी के इस गांव में दो साल में नहीं हुआ कोई विवाद, ना कोई शख्स पहुंचा पुलिस के पास; ये है वजह

Fri, 22 Dec 2023 05:22 PM IST
किरन रौतेला जगन्नाथ पांडेय, अमर उजाला, आजमगढ़
जगन्नाथ पांडेय, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 22 Dec 2023 05:22 PM IST
सार

सगड़ी तहसील के सेमरी गांव की जिला मुख्यालय से दूरी 70 किमी से अधिक है। वहीं गांव से महराजगंज थाने की दूरी 48 किमी है। यह गांव जनपद का इकलौता गांव है, जो घाघरा नदी के दूसरी तरफ पड़ता है और गोरखपुर जनपद से सटा हुआ है।

विज्ञापन
Not a single crime took place in Semri village in two years Villagers resolve small village disputes
महराजगंज के सेमरी गांव में बना पंचायत भावन। - फोटो : संवाद

विस्तार

जनपद का शायद ही कोई गांव हो, जहां विवाद न हो। गांव का कोई न कोई व्यक्ति थाने का चक्कर न काट रहा हो। जनपद का सेमरी एक ऐसा गांव है, जहां दो साल से किसी भी व्यक्ति के ऊपर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। अगर गांव में कभी किसी के बीच विवाद होता भी है तो लोग पंचायत में बैठकर सुलझा लेते हैं। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचता है।

विज्ञापन

सगड़ी तहसील के सेमरी गांव की जिला मुख्यालय से दूरी 70 किमी से अधिक है। वहीं गांव से महराजगंज थाने की दूरी 48 किमी है। यह गांव जनपद का इकलौता गांव है, जो घाघरा नदी के दूसरी तरफ पड़ता है और गोरखपुर जनपद से सटा हुआ है। इस गांव की कुल आबादी 1200 है, जिसमें 754 मतदाता हैं और 180 आशियाने हैं। वर्तमान में यह गांव घाघरा की कटान के मुहाने पर खड़ा है। 2021-22 में इस गांव का प्राथमिक विद्यालय कटान की भेंट चढ़ गया। घाघरा में विलीन हुए प्राथमिक विद्यालय के स्थान पर दूसरे विद्यालय का निर्माण हो रहा है। गांव में पंचायत भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। इस गांव के लोगों को थाना और विकास खंड जाने के लिए 48 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। गांव में अपराध की घटनाएं कम हैं। छोटे-मोटे विवाद को लोग पंचायत में ही सुलझा लेते हैं, जिसके कारण थाने पर जाने की नौबत ही नहीं आती है। इसी का परिणाम है कि दो साल में इस गांव के किसी व्यक्ति के ऊपर एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि दो साल पहले से गांव में दो मुकदमें एनडीपीएस एक्ट के, तीन एक्साइज एक्ट के, एक आगजनी का और अन्य चार मुकदमे दर्ज हैं। संवाद

विज्ञापन

चुनाव के समय प्रशासन भी होता है परेशान

लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव या फिर ग्राम पंचायत का चुनाव, प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। पोलिंग पार्टियों को या तो एकदम सुबह या फिर एक दिन पहले ही रवाना करना पड़ता है। उन्हें मऊ जनपद की सीमा से होते हुए बड़हलगंज गोरखपुर के रास्ते सेमरी गांव को पहुंचना होता है। ऐसे में उनका पूरा दिन चला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दशरथ निषाद ने बताया कि छोटी-मोटी घटनाएं को बैठकर पंचायत कर निपटा दिया जाता है। विगत दो वर्षों में कोई चालान नहीं हुआ है। एक बड़ी घटना गांव में 2008-09 में हुई थी। गांव में आगजनी हुई थी।

सेमरी गांव में पहले जो भी मुकदमे दर्ज हुए हों लेकिन इन दो साल में गांव के किसी व्यक्ति के ऊपर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। अगर कभी बड़ी घटना होती है तो पुलिस को दोहरीघाट, बड़हलगंज, गोला होते हुए जाना पड़ता है। -शैलेष यादव, प्रभारी थानाध्यक्ष, महराजगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed