{"_id":"68fd160bb9aa9ad7b80bde9d","slug":"not-a-single-case-was-resolved-on-the-grievance-redressal-day-the-complainants-returned-disappointed-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-139710-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: समाधान दिवस पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं, फरियादी लौटे मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: समाधान दिवस पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं, फरियादी लौटे मायूस
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के विभिन्न थाना परिसरों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस (थाना दिवस) में इस बार भी जनता की उम्मीदों को झटका लगा। फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की आस में पहुंचे, लेकिन किसी भी थाने में एक भी मामला निस्तारित नहीं हो सका।
फूलपुर कोतवाली परिसर में एसडीएम अशोक कुमार और सीओ किरन पाल सिंह की अध्यक्षता में थाना दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 8 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, परंतु किसी का निस्तारण नहीं हो पाया। कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि सभी मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया है और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर लेखपाल, राजस्व निरीक्षक नोमान अहमद और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, देवगांव कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें 13 राजस्व विभाग और 1 पुलिस विभाग से संबंधित था। यहां भी किसी का निस्तारण नहीं हो सका। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडे, कोतवाल विमल प्रकाश राय, आरक्षी शिवम तिवारी, हेड कांस्टेबल हरेंद्र प्रताप सिंह, ओपी सिंह, ऋषभ शुक्ला और सर्वेश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।