फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Non-compliance of COVID-19 advisory in private hospitals of Azamgarh

आजमगढ़ के प्राइवेट अस्पतालों में नहीं हो रहा कोविड-19 एडवाइजरी का अनुपालन

Mon, 22 Jun 2020 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Non-compliance of COVID-19 advisory in private hospitals of Azamgarh
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के चलते सर्वाधिक प्रभावित चिकित्सा व्यवस्था हुई है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी जहां शासन स्तर से ही बंद कर दी गई तो वहीं प्राइवेट अस्पतालों का भी यही हाल रहा। धीरे-धीरे कर प्राइवेट अस्पतालों को अस्पताल खोलने का निर्देश प्राप्त हुआ और इसके लिए उन्हें कोविड प्रशिक्षण भी दिया गया। संदिग्धों की सैंपलिंग का निर्देश भी हुआ लेकिन कुछ प्राइवेट अस्पतालों को छोड़ ज्यादातर प्राइवेट अस्पताल संदिग्धों की जांच ही नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की शुरूआत के साथ ही प्राइवेट अस्पताल संचालकों ने अपनी ओपीडी बंद कर दी। इमरजेंसी ही संचालित हो रही थी। इसके बाद शासन के निर्देश पर प्राइवेट अस्पताल संचालकों को कोविड का प्रशिक्षण दिया गया। जिसके तहत अस्पताल के बाहर ही मरीज का नाम, पता, मोबाइल नंबर अंकित करने के साथ ही सैनिटाइज करने की व्यवस्था का निर्देश था। इतना ही नहीं मरीज की पूरी बायोग्राफी जैसे ट्रेवल हिस्ट्री आदि भी नोट किए जाने का निर्देश था। इसके बाद यदि कोई संदिग्ध मरीज मिलता है तो उसकी पहले कोविड जांच कराने के बाद ही इलाज शुरू करने का निर्देश है। लेकिन इन निर्देशों का अनुपालन कुछ प्राइवेट अस्पताल तो कर रहे हैं लेकिन ज्यादा प्राइवेट अस्पताल आने वाले मरीजों की कोविड जांच ही नहीं करा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि स्वास्थ्य महकमे के संज्ञान में यह नहीं है, फिर भी स्वास्थ्य महकमा मूकदर्शक बना हुुआ है।
विज्ञापन

सीएचसी-पीएचसी पर शुरू हुई ओपीडी
आजमगढ़। शासन के नए फरमान के बाद अब सीएचसी व पीएचसी की ओपीडी खोलने का निर्देश जारी हो गया है। लेकिन जिला अस्पताल की ओपीडी अभी बंद ही रहेगी। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल को छोड़ कर अन्य सभी अस्पतालों पर अब ओपीडी में मरीज देखे जाएंगे। वहीं सभी प्राइवेट अस्पतालों को भी ओपीडी शुरू करने का फरमान जारी कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्धों की सैंपलिंग सभी प्राइवेट अस्पताल भी अब करा रहे हैं। यदि ऐसा नहीं होता तो जिले में प्राइवेट स्तर पर हुए लगभग ढाई सौ सैंपलों की जांच नहीं हुई होती। इसमें छह पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। वैसे सभी प्राइवेट अस्पतालों को कोविड प्रशिक्षण दिला कर खोलने का निर्देश दे दिया गया है। यदि कोई अस्पताल संदिग्ध मरीजों की कोविड जांच नहीं कराता है तो निश्चित तौर पर उस पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ऐसी कोई शिकायत सामने नहीं आई है। - डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed