फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nominated case registered against five, six in custody

पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज, छह हिरासत में

Mon, 16 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nominated case registered against five, six in custody
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के भदौरा गांव निवासी युवक की गोली मार कर हत्या मामले में पिता की तहरीर पर पांच नामजद समेत तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। आधा दर्जन को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन

भदौरा गांव निवासी सिद्धार्थ उर्फ गुडलक सिंह (25) पुत्र अनिल सिंह की रविवार की रात 10.15 बजे घर के पास ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे कारण पूर्व में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी को बताया जा रहा है। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है। वहीं मृतक के पिता अनिल सिंह की तहरीर पर अतरौलिया पुलिस ने पांच नामजद समेत तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। नामजद किए गए लोगों में पवन सिंह, सत्येंद्र सिंह, विजय विक्रम सिंह निवासी गजेंद्रपट्टी भदौरा, अंकुश राजभर व शुभम राजभर शामिल है। पुलिस नामजद अभियुक्तों की तलाश में दबिश की कवायद में जुट गई है। वहीं आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन

बुझ गया महेंद्र के घर का चिराग
अतरौलिया। मृतक सिद्धार्थ सिंह मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहन बतायी गई है। दोनो बहने बड़ी थी और अभी किसी की शादी भी नहीं हुई है। परिवान की जिम्मेदारी भी इसी के कंधे पर थी। मृतका का विवाह भी तय हो गया था और पांच जून को उसकी शादी होने वाली थी। शादी का सेहरा बंधने के पूर्व ही हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक सिद्धार्थ उर्फ गुडलक काफी मिलनसार व्यक्तित्व का था। उसकी हत्या के बाद से गांव में गम व गुस्से का माहौल है। नामजद किए गए अभियुक्तों में तीन गांव के ही है। जिसे लेकर गांव में तनाव की भी स्थिति देखने को मिल रही है। जिसके चलते अतरौलिया थाना पुलिस ने गांव में सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स की तैनाती कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed