फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No religion of terrorism

आतंकवाद का कोई धर्म नहीं

Thu, 05 Oct 2017 12:03 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 05 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
No religion of terrorism
नेहरुहाल में हिंद-बलोच कार्यक्रम में अतिथियों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर दिया एकता का संदेश। - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। ऐसा कहा जाता है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है लेकिन पिछली सरकार ने भगवा आतंकवाद को रंग दे दिया। जिस पर उनकी सरकार चली गई। हम उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे है और आगे भी देते रहेंगे। गुलाब जामुन से कभी कांटा नहीं निकलता और कांटों से कभी गुलाब जामुन खाया नहीं जाता।
विज्ञापन


  उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने बुधवार को नेहरू हाल में हिंद बलूच फोरम की ओर से आयोजित गोष्ठी को संबोधित करने के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव, चंद्रशेखर, नेता जी सुबाष चंद्र बोस आदि महापुरूषों ने आजादी के लिए बलिदान दिया था।
विज्ञापन


हमने रावी और झेलम नदी के पानी को हाथ में लेकर संकल्प लिया था आजादी के लिए, लेकिन कांग्रेस ने इस देश को आजादी नहीं बल्कि विभाजन दिया।

बलूच फोरम के राष्ट्रीय संयोजक पवन सिन्हा ने कहा कि पाक केवल भारत के लिए ही बल्कि पूरे विश्व के लिए नासूर हैं। आंतक की हर घटना के पीछे पाक का हाथ है, पाक हमारे जनरेशन को बिगाड़ने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेहाद के जरिए वे आंतक फैला रहा हैं। विश्व में पाकिस्तान इस्लामी देशों का नेता बनना चाह रहा था, लेकिन किसी इस्लामी देश ने इसे कबूल नहीं किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर किसी ऐसी चीज पर प्रतिक्रिया देकर उसे बढ़ावा न दें जिसका फायदा पाक व चीन को मिले, बल्कि सोशल मीडिया पर देश हित में जरूर कुछ न कुछ अभियान चलाएं ताकि सभी जागरूक हो सके।

बलूचिस्तान के लोगों को आशा है कि भारत ही उन्हें आजाद कराएगा। इसके लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाए।

बलूचिस्तान की सुश्री समीना बलोच ने कहा कि 2016 में जब भारत के प्रधानमंत्री ने बलूचिस्तान का मुद्दा लालकिले से उठाया, तब जाकर पूरे विश्व ने पाकिस्तान द्वारा वहां बरपायी जा रही क्रूरता के बारे में जाना।

हम पीएम के आभारी रहेंगे कि उन्होंने इस मुद्दो को उठाकर बलूचिस्तानियों की आशाओं को जिंदा कर दिया। पाकिस्तान बलूचिस्तान के रिसोर्स को चीन को बेच रहा है और बलूचिस्तानियों पर सितम कर रहा है। इसलिए हमें भारत का साथ चाहिए।

स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि बलूचिस्तान के हक हूकूक की आवाज आजमगढ़ से उठने लगी है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान राम के आदर्शो की धरती है क्योंकि वहां हिंगलाज देवी का धाम है, उनके दर्शन के लिए हमें वीजा नहीं दिया जाता है।


कर्नल आरएसएन सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पाकिस्तान द्वारा की जा रही नापाक हरकतों पर चर्चा की। अंत में हिंद बलूच फोरम आजमगढ़ के संयोजक निखिल राय ने सभी का आभार जताया। संचालन ब्रजेश यादव ने किया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, डा. अनूप सिंह यादव, अखिलेश मिश्र, सांसद नीलम सोनकर, श्याम नारायण सिंह, माधव कृष्ण त्रिपाठी, वरूण राय, कमलेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed