फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No operation of patient admitted in Ayushman ward

Azamgarh News: आयुष्मान वार्ड में भर्ती मरीज का आपरेशन नहीं

Wed, 10 May 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
No operation of patient admitted in Ayushman ward
जहानागंज थाना क्षेत्र महुआ मुरारपुर गांव निवासी राम अयोध्या 55 वर्ष का 28 अप्रैल को गिरने से कूल्हा टूट गया। 13 दिनों से अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सक रोज आते हैं और उसके आपरेशन की एक नई डेट देकर चले जाते हैं। जबकि उससे पीछे आए मरीज आपरेशन कराकर घर जा चुके हैं। केंद्र सरकारी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान योजना का लाभ पाने वालों को सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की मनमर्जी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें कई-कई दिन तक आपरेशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि उनके बाद आए मरीज आपरेशन कराकर अपने घर चले गए हैं। कुछ ऐसा ही हाल जहानागंज थाना क्षेत्र में महुआ मुरारपुर गांव निवासी राम अयोध्या का भी है। 28 अप्रैल को वह अपने घर में ही गिर गया जिससे उसके कूल्हे की हड्डी टूट गई। चिकित्सकों ने अस्पताल के आयुष्मान वार्ड में भर्ती करा दिया। 13 दिन से वहबेड नंबर दो पर पड़ा है उसका अब तक आपरेशन नहीं किया गया। चिकित्सक तो प्रतिदिन उसके पास आते हैं और उसे अगली डेट देकर चले जाते हैं। उसका आपरेशन क्यों नहीं हो रहा है यह बताने वाला कोई नहीं है। जबकि उसके पीछे पहुंचे मरीज आपरेशन कराकर घर जा चुके हैं। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्य देख रहे डा. अमोद कुमार ने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से इंकार किया। कहा कि इस बारे में पता करने के बाद ही वह कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed