फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No nominations, 40 of the prescription

नामांकन कोई नहीं, 40 ने लिए पर्चे

Tue, 07 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 07 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
No nominations, 40 of the prescription
नामांकन कोई नहीं, 40 ने लिए पर्चे
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन मंगलवार को किसी भी पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। आजमगढ़ सदर के सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव, भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्र, मुबारकपुर के बसपा प्रत्याशी शाहआलम, सपा के अखिलेश यादव, सगड़ी से बसपा के कमला, निजामाबाद से सपा के आलमबदी, लालगंज से सपा बेचई, दीदारगंज से भाजपा के कृष्णमुरारी और मेंहनगर से सपा प्रत्याशी कल्पनाथ समेत कुल 40 प्रत्याशियों ने पर्चे लिए।
विज्ञापन


नामांकन के पहले दिन विभिन्न पार्टियों के कुल 40 प्रत्याशियों पर्चे लिए। इनमें आजमगढ़ सदर से कुल पांच प्रत्याशियों ने पर्चे लिए। इनमें सदर के सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव पु़त्री स्व. रामध्यान निवासी आहोपट्टी, पटखौली ने सदर समाजवादी पार्टी की ओर से चार सेट, भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्र, निर्दल पवन कुमार सिंह पुत्र  बाबूराम सिंह निवासी बेलाखास, ठेकमा एक सेट, बहुजन मुक्ति पार्टी की प्रियंका चौहान पत्नी धर्मेंद्र कुमार चौहान निवासी गोपालपुर, मेंहनगर एक सेट, असंख्य समाज पार्टी के मु. आरीफ अंसारी पुत्र मु. अयुब अंसारी निवासी कुंदीगढ़ ने एक सेट में पर्चा लिया।
विज्ञापन


अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डा. संग्राम यादव की ओर से चार सेट, उलेमा काउंसिल से पुलह प्रशस्त ने एक सेट में पर्चा लिया। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी शाहआलम उर्फ गुड्डू जमाली ने चार सेट, भाजपा के लक्ष्मण मौर्य ने दो सेट, सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव पुत्र रमाकांत यादव समेत कुल पांच प्रत्याशियों ने पर्चा लिया। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी वंदना सिंह पत्नी स्व. सर्वेश सिंह ने दो सेट, अपना दल से रणजीत सिंह ने पर्चा लिया।  गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी कमला ने दो सेट, सपा के नफीस अहमद ने चार सेट में पर्चा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी आलम बदी की ओर से तीन सेट, निर्दल बृजभान यादव पुत्र लोचन यादव निवासी देवपारा एक सेट, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी जितेन्द्र हरि पांडेय ने एक सेट, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के प्रत्याशी राजनेत यादव ने दो सेट, पिछड़ा वर्ग महापंचायत के प्रत्याशी जयजय राम ने दो सेट में समेत कई ने पर्चा लिया। लालगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी बेचई पुत्र तेजू निासी पसिका मार्टीनगंज ने चार सेट, बसपा प्रत्याशी आजाद अरिमर्दन ने एक सेट में पर्चा लिया। विधानसभा फूलपुर पवई से बसपा प्रत्याशी अबुल कैस पुत्र अब्दुल सलाम में पर्चा लिया।



मेहनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी कल्पनाथ, भारतीय समाज पार्टी की प्रत्याशी मंजु, विधानसभा दीदारगंज से भाजपा प्रत्याशी कृष्णमुरारी विश्वकर्मा ने चार सेट में पर्चा लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed