{"_id":"660d3a6d867d5b6afb017b9a","slug":"nine-cottage-four-families-were-burnt-to-ashes-in-azamgarh-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चूल्हे की चिंगारी बनी काल, चार परिवारों की नौ मंड़ईयां जलकर खाक, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चूल्हे की चिंगारी बनी काल, चार परिवारों की नौ मंड़ईयां जलकर खाक, लाखों का नुकसान
Wed, 03 Apr 2024 04:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 03 Apr 2024 04:46 PM IST
सार
Azamgarh News: गर्मी का मौसम शुरू होते ही अगलगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आजमगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आज आग की घटनाओं के बीच हड़कंप का माहौल बन गया। लोग पानी से आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अगलगी की घटना के बचे हुए सामानों को सहेजती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर व देवारा जदीद नेता नगरी गांव में चार परिवारों की नौ रिहायशी मंड़ईयां बुधवार की सुबह चुल्हे की चिंगारी से जल कर खाक हो गई। अगलगी की इन घटनाओं में तीन परिवारों की पूरी गृहस्थी जल कर खाक हो गई। अगलगी की घटना में लगभग 10 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
अगलगी की पहली घटना सुबह 10 बजे रघुनाथपुर गांव में हुई। गांव निवासिनी सुशीला अपनी रिहायशी मंड़ई में खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से मंड़ई में आग लग गई। कुछ ही देर में आग भयावह हो गई और पड़ोस के रहने वाले गोविंद की मंडई को भी अपनी चपेट में ले लिया।
अगलगी की इस घटना में सुशीला की दो मंड़ई के साथ पूरी गृहस्थी ही जल कर खाक हो गई। वहीं, गोविंद की सिर्फ एक मंड़ई ही जली है। दूसरी घटना लगभग 11.45 बजे देवारा जदीद नेता का पूरा गांव में हुई। गांव निवासी कमलेश के मंड़ई में अज्ञात कारणों से आग लगी और उसकी तीन मंड़ई जल कर खाक हो गई। लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग ने संजय की तीन रिहायशी मंड़ई को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ितों के अनुसार, अगलगी की दोनों घटनाओं में कुल नौ मंड़ईयां जल कर खाक हो गईं। पीड़ितों के अनुसार, अगलगी की इस घटना में 10 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।