Nikay Chunav Result: आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी समर्थकों और नवनिर्वाचित चेयरमैन में झड़प, घर पर चढ़ कर तोड़फोड़
UP Nikay Chunav Result:आजमगढ़ के निजामाबाद नगर पंचायत चेयरमैन पद पर निर्दल अलाउद्दीन की जीत के बाद कस्बे में हंगामा हो गया। भाजपा प्रत्याशी का आरोप है कि अलाउद्दीन समर्थकों ने पथराव किया है। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी समर्थकों के साथ निजामाबाद थाने पर पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के निजामाबाद नगर पंचायत चेयरमैन पद पर निर्दल अलाउद्दीन की जीत के बाद कस्बे में हंगामा हो गया। भाजपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ने नवनिर्वाचित चेयरमैन समर्थकों पर पथराव करने का आरोप लगाया तो एसडीएम निजामाबाद पर भी हार का ठीकरा फोड़ा। निजामाबाद चेयरमैन पद पर निर्दल अलाउद्दीन ने मात्र 24 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
परिणाम घोषित होने के बाद दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद नवनिर्वाचित चेयरमैन समर्थक जुलूस की शक्ल में गुजर रहे थे। जैसे ही भाजपा प्रत्याशी कार्यालय के पास अलाउद्दीन समर्थक पहुंचे, वहां पथराव हो गया।
भाजपा प्रत्याशी ने समर्थकों संग थाने का किया घेराव
भाजपा प्रत्याशी का आरोप है कि अलाउद्दीन समर्थकों ने पथराव किया है। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह समर्थकों के साथ निजामाबाद थाने पर पहुंचे, जहां थाने का घेराव करने के साथ ही तहरीर भी दी गई। भाजपाजनों का आरोप है कि एसओ ने तहरीर तो ले ली लेकिन तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उपद्रव कर रहे नर्वनिर्वाचित चेयरमैन समर्थकों ने भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर पर चढ़ कर तोड़फोड़ व मारपीट की। इतना ही नहीं भाजपाइयों ने पुलिसकर्मी पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष गगन कश्यप पर हाथ छोड़ा।
ये भी पढ़ें: आजमगढ़ में सरपट दौड़ी साइकिल, भाजपा को लगा तगड़ा झटका, जानिए सभी सीटों का हाल
जिला उपाध्यक्ष भाजपा लालगंज शेर बहादुर सिंह ने कहा कि मात्र 22 वोट से भाजपा प्रत्याशी को एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने मिल कर हरवाया है। इतना ही नहीं, जुलूस पर प्रतिबंध था, फिर भी नवनिर्वाचित चेयरमैन के 100 से 150 लोगों ने बाइक से जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और भाजपा प्रत्याशी कार्यालय पर पहुंच कर नारेबाजी करने के साथ ही पथराव भी किया।
एसओ निजामाबाद से जब घटना क्रम के बाबत बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। यहां तक कि हंगामे के बाद कार्रवाई क्या कर रहे हैं, वह भी उन्होंने नहीं बताया। आजमगढ़ सीओ गोपाल स्वरूप वाजपाई ने कहा कि दो पक्षों में विवाद हुआ था, दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत करा दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: एक बार फिर वाराणसी के मेयर कुर्सी पर BJP का कब्जा, पहली बार बना ये कीर्तिमान
रिकाउंटिंग को लेकर एसडीएम से हुई नोकझोंक
नगर पंचायत निजामाबाद में परिणाम आने के बाद भाजपा के पदाधिकारी पुन: मतगणना कराने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान एसडीएम और भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद एसडीएम के निर्देश पर पुन: मतगणना कराई गई। जिसमें अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी अलाउद्दीन 1981 वोट पाकर विजेता घोषित हुए।
वहीं भाजपा के प्रवीण सिंह दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच विजेता प्रत्याशी अलाउद्दीन को उनके आवास पर छोड़ा। अलाउद्दीन ने कहा कि उनका मुख्य मुद्दा जनता की सेवा करना है। निजामाबाद नगर पंचायत में पहले से बेहतर कार्य करने की कोशिश करेंगे और और जनता के हर दुख सुख में खड़े रहेंगे।
मतगणना केंद्र से सपा के एजेंट को पकड़ ले गई पुलिस
आजमगढ़ स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान सपा के एजेंट को पुलिस पकड़ ले गई। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीएवी इंटर कॉलेज में नगर पालिका बिलरियागंज और नगर पंचायत जहानागंज की मतगणना चल रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि सपा ने जिसे एजेंट बनाया है, जिसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो वह भागने लगा। इस पर वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद सीओ सिटी उसे लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी शक्ति शाह मोहम्मदपुर का पूर्व प्रधान है। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।
मतगणना स्थल पर कैलकुलेटर चलाते चार को पकड़ा
डीएम इंटर कालेज में मुबारकपुर नगर पालिका और जहानागंज नगर पंचायत की मतगणना चल रही थी। मुबारकपुर की मतगणना में तैनात प्रत्याशियों के पुलिस ने चार एजेंट को कैलकुलेटर का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने पकड़ लिया और अपने साथ ले गए।