फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Nikay Chunav Result azamgarh samajwadai party BJP got big blow know all seats

UP Nikay Chunav Result: आजमगढ़ में सरपट दौड़ी साइकिल, भाजपा को लगा तगड़ा झटका, जानिए सभी सीटों का हाल

Sat, 13 May 2023 08:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 13 May 2023 08:26 PM IST
सार

आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहा जाता है लेकिन नगर पालिका सीट पर हासिल करने की कसक हमेशा सालती थी। इस बार के चुनाव में सपा की यह मुराद पूरी हो गई। इस बार नगर पालिका के चुनाव में सपा की साइकिल इतनी तेज दौड़ी कि हर कोई पस्त हो गया। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav Result azamgarh samajwadai party BJP got big blow know all seats
जीत के बाद जश्न मनाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में 16 नगर निकायों के लिए हुआ चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ था। पार्टी इस चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव के रिहर्सल के रूप में लेकर पूरी ताकत से मैदान में उतरी थी। टिकट बंटवारे के बाद उपजे गतिरोध से भाजपा को तगड़ा झटका लगा। उसे 16 में से मात्र एक सीट पर जीत मिली। 10 सीटों पर निर्दलियों ने कब्जा जमाया। वहीं सपा के खाते में पांच सीटें आईं।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद आजमगढ़ सीट पर काफी मशक्कत के बाद साइकिल दौड़ गई। सपा प्रत्याशी ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा जमा लिया। साइकिल की रफ्तार से जहां भाजपा का कमल मुरझा गया, वहीं भारत रक्षा दल का हथौड़ा टूटकर बिखर गया।
विज्ञापन


आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहा जाता है लेकिन नगर पालिका सीट पर हासिल करने की कसक हमेशा सालती थी। इस बार के चुनाव में सपा की यह मुराद पूरी हो गई। इस बार नगर पालिका के चुनाव में सपा की साइकिल इतनी तेज दौड़ी कि हर कोई पस्त हो गया। साइकिल एक बार आगे निकली तो उसने किसी को अपने पास नहीं फटकने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी सरफराज आलम को विजेता घोषित किया गया। सरफराज को 13607 मत, भारत रक्षा दल के प्रत्याशी हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव को 12764 और भाजपा के अभिषेक जायसवाल दीनू को 12598 वोट मिले। इस प्रकार सपा के सरफराज आलम ने 843 मतों से जीत हासिल की।
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ परिषद आजमगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए 14 और सभासद पद के लिए कुल 109 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। जिसमें मतगणना के बाद एक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के सिर पर जीत का ताज था। जबकि सभासद में 109 में से 25 प्रत्याशियों के सिर पर जीत का ताज सजा। बाकी के प्रत्याशियों को मायूसी हाथ लगी। जिसे जनता जनार्दन ने स्वीकार नहीं किया।

महराजगंज में भाजपा को मिली जीत

UP Nikay Chunav Result azamgarh samajwadai party BJP got big blow know all seats
चुनाव परिणाम के बाद जश्न मनाते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी 16 नगर निकायों में मात्र एक सीट महराजगंज पर ही कब्जा जमाने में कामयाब रही। जबकि सपा ने आजमगढ़ नगर पालिका और नवगठित नगर पालिका बिलरियागंज के साथ नगर पंचायत अजमतगढ़, अतरौलिया और नव गठित नगर पंचायत जहानागंज पर कब्जा जमाया। वहीं नगर निकाय की 10 सीटों पर निर्दलियों का कब्जा रहा। जिसमें मुबारकपुर नगरपालिका भी शामिल रही। वहीं नगर पंचायतों में निजामाबाद, मेंहनगर, जीयनपुर, लालगंज, फूलपुर, माहुल, बूढ़नपुर, मार्टीनगंज, सरायमीर में निर्दलियों के हाथ बाजी लगी।

बिलरियागंज नगरपालिका में भी सपा की जीत

बिलरियागंज नगर पंचायत का विस्तार कर इसे नगरपालिका बनाया गया। इस नगर पालिका के लिए पहली बार अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सपा की मीना सरोज ने भाजपा की मंजू देवी को हराकर कब्जा जमाया। इस दौरान एआईएमआईएम की कौशिल्या और बसपा की सुरसति ने भी जमकर लड़ाई लड़ी। बिलरियागंज जबसे नगर पंचायत बनी तबसे लेकर अब तक इस सीट पर भाजपा कब्जा नहीं जमा सकी है। नगर पालिका बनने के बाद भाजपा ने इस सीट पर कब्जा जमाने का मंसूबा बनाया था। जिसके लिए एड़ी चोटी का जोर भी लगाया।

सपा ने मीना सरोज को अपना प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में सपा की मीना सरोज को 12674 मत, भाजपा की मंजू देवी को 9502 मत, बसपा की सुरसति को 8479 मत, एआईएमआईएम की कौशिल्या को 8190 मत प्राप्त हुए। जबकि कांग्रेस की प्रभा को मात्र 767 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सपा की मीना सरोज ने सबको पछाड़ते हुए 3172 मतों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही सपा ने भाजपा के बिलरियागंज नगर पालिका पर कब्जा जमाने के मंसूबे पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed