फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Next election will be held in the name of development and law and order: Naushad

विकास और कानून व्यवस्था के नाम पर होगा अगला चुनाव : नौशाद

Tue, 18 Aug 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Next election will be held in the name of development and law and order: Naushad
अतरौलिया। बहुजन समाज पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी व पूर्व विधान परिषद सदस्य नौशाद अली ने आजमगढ़ जाते समय अतरौलिया सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। आजमगढ़ सहित पूरे प्रदेश में लगातार हत्याएं हो रही है। सपा और भाजपा सरकार के राज में कानून व्यवस्था में कोई भी अंतर नहीं रह गया। बसपा की सरकार हमेशा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की सरकार रही है।
विज्ञापन

बसपा की सरकार में सबको सम्मान मिला। यदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी कानून व्यवस्था को हाथ में लेने का कार्य किया तो उस पर भी कार्रवाई हुई। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था केवल बसपा की सरकार में ही कायम थी। प्रदेश में नौकरी, किसानों की समस्या का समाधान और सड़क का विकास हुआ था। भाजपा सरकार बने लगभग चार साल हो गए। कहीं भी विकास का कोई कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। 2022 का चुनाव विकास और लॉ एंड आर्डर के मुद्दे पर सर्व समाज को साथ लेकर लड़ा जाएगा। आज सर्व समाज बसपा के साथ है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्राह्मण समाज को सबसे ज्यादा सम्मान अगर किसी ने दिया है तो मायावती ने दिया है। इस मौके पर मुख्य रूप से अतरौलिया विधानसभा प्रभारी डॉ. सरोज पांडेय, हरिश्चंद्र गौतम, विजय कुमार, विनोद चौहान, अरविंद कुमार, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र पांडे, बबलू निषाद, देवनारायण मिश्र, मदन यादव, संजय कुमार, पलटन राम, देवमणि पांडेय, रमेश यादव, चंद्रदेव भारती, अनवर हाशमी, सहित आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed