फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Neither books nor uniforms and schools opened

न किताबें और न यूनिफार्म और खुल गए स्कूल

Fri, 03 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Neither books nor uniforms and schools opened
आजमगढ़। जिले के परिषदीय स्कूल तो खोल दिए गए, लेकिन बच्चों के लिए न तो किताबें भेजी गई हैं और न ही यूनिफार्म। ऐसी परिस्थिति में बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी ? बच्चे बिना यूनिफार्म व किताबों के ही स्कूल जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूलों में करीब चार लाख छात्र-छात्रा पंजीकृत हैं। सभी को निशुल्क यूनिफॉर्म के अलावा जूते, मौजे, बैग निशुल्क उपलब्ध कराने का प्रावधान है। लेकिन अभी तक इन व्यवस्थाओं के लिए विभाग को शासन से बजट नहीं मिला है। इसके उलट आधी अधूरी तैयारियों के बीच एक सितंबर से सभी परिषदीय स्कूल खोल दिए गए हैं। फिलहाल लगभग 95 फीसद किताबें जिले को मिल गई हैं, लेकिन इन किताबों को बच्चों में वितरण नहीं किया जा सका है। ऐसे में बिना किताब, बैग, यूनिफॉर्म ही बच्चे स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं। अव्यवस्था के बीच बहुत से बच्चे स्कूल जाने तक से कतरा रहे हैं। बीएसए अतुल सिंह का कहना है कि यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूते, मौजे वितरण के लिए अभी शासन से बजट नहीं मिला है। जल्द बजट मिलने की उम्मीद है। जो किताबें उपलब्ध हैं, फिलहाल उन्हीं को बच्चों तक पहुंचाकर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed