फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Neither barricading, nor sanitization what kind of containment zone?

न बैरिकेडिंग, न सैनिटाइजेशन.... ये कैसा कंटेनमेंट जोन

Tue, 13 Apr 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Neither barricading, nor sanitization what kind of containment zone?
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है और इस पर नियंत्रित की कवायद हवा-हवाई ही चल रही है। संक्रमण पर लगाम लगाने को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से खेल कर रहा है। कहने को तो 100 से अधिक कंटेनेमेंट जोन जिले में बनाए गए है, लेकिन सभी सिर्फ कागजों पर ही बने है। किसी भी कंटेनमेंट जोन में न तो बैरिकेडिंग ही की गई है न ही सैनिटाइजेशन आदि की कवायद करायी जा रही है। पॉजिटिव मरीज के आसपास के घरों को छोड़े उसी के घर के लोग घरों से बाहर निकल रहे है और संक्रमण फैला रहे है। प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

जजेज कॉलोनी में कहीं नहीं बैरिकेडिंग
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ क्षेत्र में ही आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाए जाने का प्रशासन दावा कर रहा है। प्रशासन की सूची में जजेज कालोनी सिविल लाइन भी शामिल है, लेकिन यहां भी किसी तरह की बैरिकेडिंग नहीं की गई है। इतना ही नहीं किसी भी दिन यहां नपा प्रशासन ने सैनिटाइजेशन आदि भी नहीं करवाया है।
विज्ञापन

बाबा लाज वाली गली में भी जारी है आवाजाही
आजमगढ़। शहर के ही रोडवेज क्षेत्र में स्थित बाबा लाज के बगल वाली गली भी कंटेनमेंट जोन घोषित है। इसके बाद भी इस गली में लोगों की सामान्य दिनों की भांति आवाजाही हो रही है। पॉजिटिव मरीज के घर के आसपास रहने वालों को छोड़े। जिस घर में पॉजिटिव मरीज है, उस घर के लोग भी घरों से बाहन निकाल रहे है और खरीदारी आदि कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी कोतवाली में नहीं दिखी बैरिकेडिंग
आजमगढ़। जिला प्रशासन की सूची में शहर का पुरानी कोतवाली का इलाका भी कंटेनमेंट जोन में शामिल है। इसके बाद भी यहां ऐसा कुछ नहीं दिखा कि लगे यहां कंटेनमेंट जोन बना हुआ है। न तो कहीं बैरिकेडिंग ही की गई है न ही साफ-सफाई आदि की ही अतिरिक्त व्यवस्था हुई है। इतना ही नहीं किसी भी दिन नपा द्वारा इस क्षेत्र में सैनिटाइजेशन भी नहीं किया गया है।
हवा में कंट्रोल की कवायद, कागजों पर कंटेनमेंट जोन
मुबारकपुर। जिले की दूसरे नगर पालिका क्षेत्र मुबारकपुर में स्थिति बद से बदतर है। दजर्बन भर से अधिक कंटेनमेंट जोन इस क्षेत्र में बनाए गए है। लेकिन कहीं भी न तो बैरिकेडिंग दिख रही है न ही साफ-सफाई व सैनिटाइजेंशन आदि का कार्य ही किया जा रहा है। पुरा रानी, पुरा सोफी मुहल्ले में तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन नियंत्रण की कोई कवायद नहीं दिख रही।

मेंहनगर क्षेत्र में कुछ जगहों पर लगी बांस-बल्ली
मेंहनगर। स्थानीय कस्बे में भी कोरोन संक्रमित तेजी से बढ़ रहे है। नगर पंचायत अध्यक्ष भी संक्रमित है। यहां बने दर्जन भर कंटनेमेंट जोन में से कुछ जगहों पर बांस-बल्ली लगाई गई है। लेकिन साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन आदि का कार्य कहीं भी होता नहीं दिखाई दे रहा है। निगरानी समिति तो कहीं भी चक्रमण करती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed