{"_id":"639e0c5f5e33ec5f8f0f458d","slug":"neighbor-shot-two-brothers-in-a-dispute-in-azamgarh-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: विवाद में दो सगे भाइयों को पड़ोसी ने मारी गोली, एक की मौत, दूसरा भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: विवाद में दो सगे भाइयों को पड़ोसी ने मारी गोली, एक की मौत, दूसरा भर्ती
Sun, 18 Dec 2022 12:07 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 18 Dec 2022 12:07 AM IST
सार
आजमगढ़ जिले के बघरा गांव में शनिवार की देर रात किसी बात को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। एक पक्ष ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
आजमगढ़ जिले के बघरा गांव में शनिवार की देर रात किसी बात को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। एक पक्ष ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी। जिसमें एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
तरवां थाना क्षेत्र के बघरा गांव में किसी बात को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष द्वारा चलाई गई गोली से दूसरे पक्ष में सगे भाई रविशेष यादव व सचिन यादव पुत्र शिवपूजन यादव घायल हो गए। इस घटना में रविशेष की मौत हो गई। जबकि सचिन के पैर में गोली लगी है। घटना की जानकारी होते ही एसपी अनुराग आर्य भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ग्रामीण और परिजनों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार दोनों पड़ोसियों का आपस में विवाद था। घटना की जांच के लिए दो टीमों को लगाया गया है। साथ ही अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन