फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Negligence in verifying Aadhar card of children, notice to 52 schools

बच्चों का आधार कार्ड सत्यापित करने में लापरवाही, 52 विद्यालयों को नोटिस

Wed, 13 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Negligence in verifying Aadhar card of children, notice to 52 schools
आजमगढ़। सभी परिषदीय स्कूलों के बच्चों का प्रेरणा पोर्टल पर डीबीटी एप के माध्यम से आधार कार्ड का सत्यापन किया जाना है। इसे लेकर बीएसए ने समीक्षा बैठक की। जिसमें प्रगति बहुत खराब होने के कारण विकास खंड पल्हनी, बिलरियागंज एवं ठेकमा के कुल 52 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं ऐसे एक अध्यापक जो आधार नामांकन का कार्य कर रहे हो, शामिल हुए। बीएसए ने आधार वेरीफिकेशन कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही किए जाने के कारण संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को उक्त विद्यालयों के अध्यापकों को कठोर चेतावनी देते हुए अपने स्तर से नोटिस जारी करने के लिए निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों में नामांकित बच्चों का शत-प्रतिशत आधार वेरीफिकेशन की प्रगति बहुत ही खराब है। जिसमें विकास खंड पल्हनी, बिलरियागंज एवं ठेकमा के कुल 52 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं ऐसे एक अध्यापक जो आधार नामांकन का कार्य कर रहे हैं, वह शामिल हुए। बैठक हाल में तीन शिफ्टों में की गई। उक्त बैठक में जिन विद्यालयों में आधार नामांकन का कार्य शून्य से दस तक था। बैठक हाल में ही तकनीकी टीम द्वारा वेरीफिकेशन का कार्य कराया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय इटौरा के प्रधानाध्यापक अलका श्रीवास्तव, प्रा.वि. कोल की प्र.अ. किरन, प्रा.वि. हथिया बिंदुमती देवी, प्रा. वि. सुलेमपुर प्र.अ. शंभूनाथ राय, प्रा.वि. हाफिजपुर सुधा राय, प्रा.वि. गेलवारा बृजेश कुमार यादव, विकास खंड बिलरियागंज के प्रा.वि. उगरपट्टी प्र.अ. संजू कुमार शुक्ला, विकास खंड ठेकमा के प्रा. वि. महुआरी के प्र.अ. जाहिद शगीम, प्रा.वि. सिरवां के प्र.अ. कमलेश कुमार द्वारा आधार वेरीफिकेशन कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही किए जाने के कारण उन्होंने कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी कर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed