आजमगढ़। मेडिकल शिक्षण संस्थानों में दाखिले को लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट (यूजी) 2024 का आयोजन पांच मई को किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित यह परीक्षा दोपहर दो से शाम 5:20 बजे तक कराई जाएगी। जनपद में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 8224 विद्यार्थी शामिल होंगे। नीट के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती गई है। सदर, निजामाबाद और सगड़ी तहसील क्षेत्र के विद्यालयों में परीक्षा आयोजित होनी है। इन तहसीलों के एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। एनटीए ओर से नीट परीक्षा के लिए चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंड्री स्कूल बेलइसा, जीडी ग्लोबल स्कूल करतालपुर, सर्वोदय पब्लिक स्कूल घोरठ, आजमगढ़ पब्लिक स्कूल कोटिला, सेंट जेवियर्स स्कूल गोपालपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल जीयनपुर, सनबीम स्कूल सराय जगरनाथ, केंद्रीय विद्यालय हीरापट्टी, जैश पब्लिक स्कूल केशवपुर अंजानशहीद, माडर्न ईरा हायर सेकेंड्री स्कूल जीयनपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल समेंदा, राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कालेज लक्षिरामपुर, वेदांता इंटरनेशनल स्कूल बगहीडांड़, सेंट जेवियर्स स्कूल सदर केंद्र बनाया गया है।