फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Neat clean village

छात्र-छात्राओं ने की गांव में साफ- सफाई

Fri, 26 Dec 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 26 Dec 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
Neat clean village
जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में राष्ट्रीय योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभांरभ हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राआें महाविद्यालय सहित गांवों में सफाई कर लोगाें को जागरूक किया।
विज्ञापन


  सठियांव : राजदेवी कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर सुराई में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर की शुरुआत संस्थापक डा. प्रेम प्रकाश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर आरएम पीजी कालेज की प्राचार्या डा. शशिकला यादव आदि उपस्थित थे। पल्हनी : शांति सुदामा स्मारक महाविद्यालय अमौड़ा में राष्ट्रीय योजना शिविर की शुुरुआत प्रबंधक दीपक राय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। छात्राओं ने गांव स्थित मलिन बस्ती की सफाई की। इस मौके पर प्राचार्य डा. वीबी सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डा. विनोद कुमार मिश्र, डा. सचिन राय, सुरेश कुमार मौर्य, आलोक कुमार सिंह, नीलम राय, डा. आनन्द, आलोक राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 अहरौला : मां शारदा पीजी कालेज शंभूपुर गहजी में शिविर का उद्घाटन शिवाजी पीजी कालेज तेरही कप्तानगंज के प्राचार्य डा. केके मिश्रा और गांधी शताब्दी पीजी कालेज कोयलसा के भूगोल विभागाध्यक्ष डा. उमाशंकर सिंह, मां शारदा के प्राचार्य डा. दिवाकर सिंह ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. परमानंद चौधरी, आलोक सिंह, चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मार्टिनगंज : बाबा बैजनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमनावे में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कार्यक्रम समन्वयक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर डा. मातबर मिश्र ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. राजेश प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर डा. वेद प्रकाश उपाध्याय, राजेश सिंह, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। चौरी बेलहा महाविद्यालय तरवां में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विषेष शिविर की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सतीश चंद्र सिंह ने पौधरोपण कर किया। इस मौके पर प्रभाकर सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डा. विनोद त्रिपाठी, अमित सिंह, संग्राम सिंह, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed