फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Navratri ended with Havan and Kanya Puja.

Azamgarh News: हवन और कन्या पूजन के साथ संग नवरात्र का हुआ समापन

Mon, 23 Oct 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Navratri ended with Havan and Kanya Puja.
अंबारी। शारदीय नवरात्र के आखिर दिन जिला मुख्यालय सहित अंचल दिनभर शक्ति की भक्ति में लीन नजर आया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जिले के ऐतिहासिक देवी मंदिर में उमड़ पड़ी। भक्तों ने श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना कर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ जवारे, झंडा आदि मंदिरों में चढ़ाए। घर में श्रद्धाभाव के साथ कन्या व लंगुरा भोज कराया गया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर देवी मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक भीड़ शहर के दक्षिण मुखी माता मंदिर, रैदोपुर स्थित दुर्गा मंदिर, निजामाबाद के मां शीतला, पल्हना के पाल्हमेश्वरी देवी, सिधौना के सिद्धेश्वरी देवी व ताड़ी के परमज्योति माता समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मां दुर्गा के जयकारे व दुर्गा सप्तशती के श्लोकों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मां के दर्शन-पूजन के साथ कन्या पूजन की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed