फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nature's balance can be maintained only through wildlife conservation.

Azamgarh News: वन्य जीव संरक्षण से ही होगा प्रकृति का संतुलन

Sat, 03 Oct 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Nature's balance can be maintained only through wildlife conservation.
कंपोजिट विद्यालय अंबारी में वन्य जीव सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद बच्चे। संवाद
कंपोजिट विद्यालय अंबारी में शुक्रवार को वन्य जीव सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण, जैव विविधता और प्रकृति के संतुलन का महत्व बताया गया।
विज्ञापन

वन्यजीव वैज्ञानिक मुंबई के डॉ. शाह मोहम्मद बेलाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है। जल, जंगल, जमीन, वनस्पतियों और वन्यजीवों का संरक्षण जरूरी है। प्रकृति में प्रत्येक जीव की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

किसी एक प्रजाति के विलुप्त होने या संख्या में कमी आने से खाद्य श्रृंखला और पारिस्थितिक तंत्र प्रभावित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जंगलों और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने, जलस्रोतों को स्वच्छ रखने तथा अनावश्यक पेड़ कटान रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के पर्यावरण प्रहरी हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने वन्यजीवों, पेड़-पौधों और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक राजेश यादव, मधुसूदन यादव, मोहम्मद शाहिद, दिनेश यादव, भरद्वाज सिंह, इस्मिता यादव और प्रतिमा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed