{"_id":"5e3b014a8ebc3ee61568e462","slug":"namrata-meera-rekha-and-panchanan-elected-gram-pradhan-azamgarh-news-vns509083588","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम्रता, मीरा, रेखा और पंचानन प्रधान निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम्रता, मीरा, रेखा और पंचानन प्रधान निर्वाचित
विज्ञापन
महराजगंज के ग्राम पंचायत करौजा के उप चुनाव प्रधान पद पर विजयी मीरा।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उपनिर्वाचन के तहत चार विकास खंडों की चार ग्राम पंचायतों में रिक्त ग्राम प्रधान पदों के लिए हुए मतदान के बाद बुधवार की सुबह आठ बजे मतगणना हुई। तीन घंटे तक हुई मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा हुई।
अहरौला प्रतिनिधि के अनुुसार सीरपट्टी ग्राम प्रधान के लिए तीन प्रत्याशी नम्रता सिंह, विजय पांडेय और संतोष पांडेय मैदान में थे। मतगणना में नम्रता सिंह को 392, विजय पांडेय को 81 और संतोष पांडेय को 197 मत प्राप्त हुए। नम्रता सिंह को विजेता घोषित किया गया। पवई प्रतिनिधि के अनुसार करौंजा ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी मीरा और राजेश कुमार में मीरा को 430 और राजेश कुमार को 204 मत मिले। मीरा को विजयी घोषित किया गया। कटानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार भटौली ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी पंचानन, सुषमा और दयाराम में पंचानन को 330, सुषमा को 306 और दयाराम को 153 मत प्राप्त हुए। पंचानन को विजेता घोषित किया गया। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार सोहौली ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी रेखा और मदनलाल में रेखा को 855 और मदन लाल को 172 मत प्राप्त हुए। रेखा को विजयी घोषित किया गया। विजयी प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही एआरओ ने सभी को प्रमाण पत्र दिया। मतगणना के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। सिर्फ मतगणना एजेंटों को छोड़कर किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं थी।
नए ग्राम प्रधान का समर्थकों ने किया स्वागत
मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा होते ही विजेता प्रत्याशियों के समर्थक खुशी से झूम उठे। समर्थकों ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान जब गांव में पहुंचे तो उन्होंने घूम-घूमकर पूरे गांव के लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
एक बीडीसी, एक ग्राम प्रधान पहले हो गए निर्विरोध निर्वाचित
उपनिर्वाचन के तहत जनपद में रिक्त एक बीडीसी, पांच ग्राम प्रधान और 116 ग्राम पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी की गई थी लेकिन जब नामांकन हुआ तो इसमें एक ग्राम प्रधान और एक बीडीसी के साथ ही 11 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर एक नामांकन दाखिल हुआ था। इन पदों पर नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया था। शेष बचे चार ग्राम प्रधान पदों के लिए मतदान हुआ।

अहरौला के सीरपट्टी ग्राम पंचायत उप चुनाव में विजयी प्रधान पति का गांव पहुँचे पर स्वागत करते ग्रा?- फोटो : AZAMGARH

महराजगंज के ग्राम पंचायत के उप चुनाव प्रधान पद पर विजयी पंचानन।- फोटो : AZAMGARH

मार्टीनगंज के सोहौली गांव सभा में ग्राम प्रधान के उप चुनाव मे विजेता रेखा यादव को प्रमाण पत्र प्र- फोटो : AZAMGARH