फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Naib Tahseeldar fined three shopkeepers who are not following corona guideline

नायब तहसीलदार ने तीन दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

Tue, 11 May 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Naib Tahseeldar fined three shopkeepers who are not following corona guideline
सगड़ी। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मुश्तैदी से सब्जी और फल मंडी में हड़कंप की स्थिति है। मंगलवार की सुबह भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। अचानक से फोर्स के साथ मंडी पहुंचे नायब तहसीलदार ने तीन दुकानदारों का चालान काटा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह एलर्ट है। इस क्रम में मंगलवार की सुबह नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा और पुलिस फोर्स जीयनपुर सब्जी और फल मंडी पहुंची। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को देखते हुए दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जो मास्क नहीं लगाए थे, वे अपना-अपना मास्क लगाने लगे। इस दौरान नायब तहसीलदार ने व्यापारियों को हिदायत दी कि लॉकडाउन के दौरान नियमों का सही से पालन करें। दुकान पर भीड़ न लगने दें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। हर हाल में मास्क अवश्य लगाए। इसमें कोताही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार ने कोविड नियमों के उल्लघन में तीन दुकानदारों का एक-एक हजार रुपये का जुर्माना काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed