फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mukhtar appears before VC in laborer murder case

Azamgarh News: मजदूर हत्याकांड में मुख्तार की वीसी से पेशी

Tue, 17 Oct 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar appears before VC in laborer murder case
आजमगढ़। माफिया मुख्तार अंसारी की सोमवार को मजदूर हत्याकांड में पेशी थी। वह बांदा जेल से वीसी के माध्यम से एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुआ। जिसमें जज ने अब सुनवाई के लिए अगली तारीख 26 अक्तूबर निर्धारित कर दिया है। तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में सड़क निर्माण के ठेके के विवाद को लेकर मुख्तार के लोगों ने ठेकेदार पर जानलेवा हमला किया था। इस घटना में ठेकेदार तो बाल-बाल बच गया था लेकिन उसके दो मजदूरों को गोली लगी थी। दोनों को वाराणसी भेज कर भर्ती कराया गया। जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में ठेकेदार ने तरवां थाने में माफिया मुख्तार अंसारी समेत उसके लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन

जिसकी सुनवाई वर्तमान में एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रहा है। सोमवार को माफिया मुख्तार अंसारी की पेशी थी। वह बांदा जेल से वीसी के माध्यम से पेश हुआ। सोमवार को गवाह भानू प्रताप जायसवाल की गवाही हुई। इसके बाद न्यायाधीश ने आज की कार्रवाई पूर्ण करते हुए सुनवाई के लिए अब 26 अक्तूबर की अगली तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed