फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MSU students conveyed a message of de-addiction through a street play.

Azamgarh News: मसुविवि के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिया नशा मुक्ति का संदेश

Mon, 12 Oct 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
MSU students conveyed a message of de-addiction through a street play.
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करते मसुविवि के छात्र। स्रोत-विवि
पल्हनी। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्राथमिक विद्यालय विरदईया खालसा, आजमबांध में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और ग्रामीण समुदाय को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने अपने नुक्कड़ नाटक में नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की इस पहल की क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों ने सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामवासियों ने कहा कि विश्वविद्यालय पठन-पाठन के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहा है और पिछड़े क्षेत्रों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. देवेंद्र कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान शशिकला, डॉ. शिखर श्रीवास्तव, डॉ. शशि प्रकाश शुक्ला, डॉ. हरेंद्र सिंह प्रजापति और सूर्य प्रकाश अग्रहरि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed