फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MP raised the demand of Ahir Regiment

आजमगढ़: लालगंज सांसद ने भी उठाई अहिर रेजीमेंट के स्थापना की मांग

Tue, 14 Feb 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
MP raised the demand of Ahir Regiment
लालगंज सांसद संगीता आजाद ने सोमवार को सदन में अपना पक्ष रखते हुए 17 अनुसूचित पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने और अहिर रेजीमेंट के साथ ही राजभर और चमार रेजीमेंट की स्थापना की मांग की। उन्होंने सरकार से इन जातियों को भी रेजीमेंट का गठन कर सम्मान देने की बात कही।
विज्ञापन

संसद में प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने कहा कि उप्र में 17 जातियां, जिसमें कहार, गोंड, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, कुम्हार, प्रजापति, राजभर, भरभुजा, तुरिया, माझी, मछुआ, केवट, बिंद को अन्य पिछड़ा वर्ग से हटाकर अनुसूचित जाति का अनुपात बढ़ाते हुए अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। शुरू से उनके पूर्वजों ने मुगलों और अंग्रेजों से लोहा लिया है और देश की आजादी में अपना योगदान दिया है। इस योजना में ऐसी जातियों को शामिल किया जाए और इनको सम्मान दिया जाए।
विज्ञापन

सरकार से मांग किया कि आजमगढ़ में अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र खोला जाए और जवानों को ट्रेनिंग देकर भारत की सीमा पर जहां जहां उनकी आवश्यकता हो उन्हें देश की आजादी में सम्मान की रक्षा के लिए लगाया जाए। राजभर, अहिर और चमार रेजीमेंट की स्थापना की जाए। आजमगढ़ में अंबेडकर छात्रावास में रहने वाले छात्रों को एक पक्षीय गलत तरीके से आदेशित कराकर पुलिस बल के द्वारा जबरदस्ती खाली करा दिया गया। हॉस्टल में रहने वाले बच्चों को समय भी नहीं दिया गया कि वह अपने सामान को इकट्ठा करके उसको कहीं व्यवस्थित कर सकें। इसलिए आजमगढ़ जिले में हॉस्टल बनाकर एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के छात्रों को हॉस्टल बनाकर उनके रहने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed