{"_id":"6560e19969348de52c027d5f","slug":"mp-launches-vikas-bharat-sankalp-yatra-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-7817-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सांसद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सांसद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ
विज्ञापन
केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए शुक्रवार को जिले के ब्लाक के कोटिला और घाटीपट्टी से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लोगों को विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाई गई।
सांसद आजमगढ़ दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लाभार्थियों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर की प्रतीकात्मक चाभी और प्रमाण-पत्र दिया। कहा कि वंचित रह गए लाभार्थियों को इस कार्यक्रम के अंतर्गत जोड़ा जाएगा। सरकार जनता के लिए कार्य कर रही है, इसलिए इसमें जनता की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जनता के सहयोग से अवश्य ही विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सफलता मिलेगी। इस मौके पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत महराजगंज के खजियावर, बुढ़ावेहिसामुद्दीनपुर, तहबरपुर के लखमनपट्टी बादल राय, भानीपुर, मेंहनगर के सिंहपुर, गुरेहथा, लालगंज के चंदेवरा, अछिछि, ठेकमा के हदिशादयालपुर, असवनिया, कोयलसा के सरैया, कबीरूद्दीनपुर, पवई के मित्तूपुर, सौदमा, अहिरौला के अतरडीहा, ओरिल गई। जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी प्रकार वैन तरवां के वीरपुर, कुढ़ापार, फूलपुर के भोरमऊ, कनेरी, हरैया के बछउर खुर्द, इसरापार, मार्टीनगंज के भादों, सैयदबहाउद्दीनपुर, पल्हना के में पित्थौरपुर, धरनीपुर रानीपुर में पहुंची वैन ने लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ प्रमाण-पत्र वितरित किया।