{"_id":"68642bce8f0fc180f905c764","slug":"mp-dharmendra-cut-a-52-kg-cake-on-the-birthday-of-sp-supremo-akhilesh-yadav-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-133764-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सांसद धर्मेंद्र ने काटा 52 किग्रा का केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सांसद धर्मेंद्र ने काटा 52 किग्रा का केक
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीडीए नायक अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन मंगलवार को सपा कार्यालय में मनाया गया। इस मौके पर 52 किलो का केक काटा गया और अनेक सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जन्मदिवस को यादगार बनाया गया।
पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उनकी कुशलता की कामना की। इसके बाद समाजवादी युवजन सभा और अन्य युवाओं द्वारा ब्लड बैंक, सदर में रक्तदान कर अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना की गई।
अखिलेश यादव की पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए, गांधी प्रतिमा के पास पौधरोपण किया गया। यह पहल एक ओर जहां हरियाली बढ़ाने की दिशा में सराहनीय कदम थी, वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं ने इसे ‘हरियाली ही समृद्धि का आधार’ बताते हुए जनजागरूकता का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हम सब लोग अखिलेश यादव जी के दीर्घायु होने की कामना करते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि 2027 में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। जनता मौजूदा भाजपा सरकार की दमनकारी, शोषणकारी और अन्यायी नीतियों से तंग आ चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी और आरक्षण पर कुठाराघात ने आमजन को झकझोर कर रख दिया है। पीडीए वर्ग के आरक्षण में हस्तक्षेप कर उसे सामान्य वर्ग में स्थानांतरित करने की जो साजिश रची जा रही है, समाजवादी पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने केंद्र की सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनविरोधी एवं कमजोर विदेश नीति के कारण भारत की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ठेस पहुंची है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव, विधायक नफीस अहमद, डॉ. संग्राम यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश यादव गुड्डू, डॉ. रामदुलार राजभर, श्याम बहादुर सिंह यादव, पूजा सरोज, जयराम सिंह पटेल, विवेक सिंह, राजेश सरोज आदि उपस्थित थे।