फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother of three children did court marriage with her lover husband saw both of them together in room

UP: पति के बाहर जाते ही प्रेमी की हो गई तीन बच्चों की मां, कमरे में एक साथ देख भड़का; कहा- त्याग दिया तुम्हें

Thu, 24 Jul 2025 08:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Jul 2025 08:52 PM IST
सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में तीन बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। छह महीने पहले ही उसका पति कमाने के लिए बिहार गया था। जब वह लाैटा तो उसकी पत्नी और प्रेमी कमरे में साथ थे। पंचायत के बाद दोनों ने बताया कि हम कोर्ट मैरिज कर चुके हैं।

विज्ञापन
Mother of three children did court marriage with her lover husband saw both of them together in room
पति के बाहर जाते ही प्रेमी संग रचाई शादी। - फोटो : adobe stock

विस्तार

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता ने पहले पति से तलाक लिए बिना दूसरे युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की शादी 28 नवंबर 2013 को जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। शादी के 12 वर्ष के दौरान दोनों से दो बेटे और एक बेटी हुई।

विज्ञापन


उक्त व्यक्ति परिवार का भरण-पोषण करने के लिए 15 जनवरी 2025 को बिहार चला गया। इधर, उसकी पत्नी सास और बच्चों संग घर रह रही थी। इस बीच, एक युवक से उसका जुड़ाव हो गया। प्रेमी उसके घर आने-जाने लगा। 20 जुलाई को उक्त विवाहिता ने युवक से कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन


इसकी जानकारी बिहार में नौकरी कर रहे पति को जब हुई तो वह घर आया तो देखा, पत्नी और उक्त युवक के साथ मिली। पीड़ित ने प्रकरण की जानकारी अपनी सास व साले को दी। जहां पति ने ससुराल से आए परिजनों ने अपने बेटी को भला-बुरा कहा और गांव के संभ्रांत लोगों के सामने पंचायत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को अपने घर से उसके सारे सामान के साथ भेज दिया। उक्त घटना की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। पति ने इस संबंध उन्हें बताया कि अगर ये दोनों अगर साथ रहना चाहते हैं तो मैं पत्नी का त्याग करता हूं।

साइबर फ्रॉड के 22,217 रुपये पीड़ित के खाते में वापस
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना पुलिस और साइबर सेल ने क्षेत्र के पुरानी बस्ती निवासी शाहिद अख्तर के साथ 13 जनवरी 2025 को हुए साइबर फ्रॉड के मामले में सफलता हासिल की। थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि रुपये दोगुना करने के नाम पर 22,217 रुपये की ठगी की शिकायत शाहिद ने 1930 टोल फ्री नंबर के जरिए साइबर पोर्टल पर दर्ज की थी। एनसीआरपी पोर्टल और साइबर सेल की मदद से फ्रॉडस्टर के खाते को होल्ड किया गया। न्यायालय के आदेश पर 22 जुलाई 2025 को पीड़ित के खाते में पूरी राशि वापस कराई गई।

गोवध मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
मुबारकपुर थाना पुलिस ने बुधवार को गोवध के मामले में वांछित आरोपी सन्नी गौतम को उसके गांव लवायन कन्हई का पुरा, थाना खुटहन, जौनपुर से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई 28 फरवरी 2025 को दर्ज मुकदमा के तहत की गई। आरोपी पशुओं को क्रूरता पूर्वक ले जाते समय पुलिस से भागने की कोशिश में था, जब पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed