फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Crime news Mother in Law Shot Dead Amid Son in Law Dispute with Villager UP News in Hindi

एक सास ऐसी भी: दामाद की ढाल बनकर खड़ी हुई महिला... खुद छाती पर खाई गोली, गाड़ी हटाने को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 17 May 2025 09:57 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अतरौलिया (आजमगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, अतरौलिया (आजमगढ़) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 17 May 2025 09:57 AM IST
सार

Azamgarh Crime News: प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को भी विवाद का कारण माना जा रहा है। थानाध्यक्ष अतरौलिया अमित कुमार मिश्रा का कहना है कि अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

विज्ञापन
Azamgarh Crime news Mother in Law Shot Dead Amid Son in Law Dispute with Villager UP News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अलीगढ़ की सास-दामाद की लव स्टोरी ने जहां इस रिश्ते को कठघरे में खड़ा कर दिया था, वहीं अब यूपी के आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के नाऊपुर गांव में सास-दामाद से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया है कि लोग इसकी चर्चा करते नहीं थक रहे हैं। पुरानी रंजिश और मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली गई। नाऊपुर निवासी रामावती (45) पत्नी रामबली राजभर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का कारण उनके दामाद संजीव पांडेय और गांव के बिसकेतु सिंह के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी मुताबिक, अंबेडकर नगर जनपद के मुस्तफाबाद थाना अहिरौली निवासी संजीव पांडेय अपनी कार से नाऊपुर गांव निवासी अवध नारायन के साथ ससुराल आ रहे थे। रास्ते में बिसकेतु सिंह, जो अपने दो छोटे भतीजों के साथ बाइक से बाल कटवाकर लौट रहे थे, उनकी बाइक की कार से हल्की टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर बिसकेतु अपने भतीजों को घर छोड़कर दोबारा संजीव के पास पहुंच गए। इस बीच, संजीव की सास रामावती को घटना की जानकारी मिली। वह अपने दामाद को बचाने और विवाद को शांत करने के लिए मौके पर पहुंचीं। बीच-बचाव के दौरान अचानक गोली चली, जो रामावती को जा लगी। गोली लगने से रामावती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई।

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को भी विवाद का कारण माना जा रहा है। लोगों की मानें तो संजीव विगत तीन माह से घूम फिरकर बीमार पत्नी के इलाज के लिए अक्सर ससुराल में ही अवध नारायन के साथ रह रहे थे। विवाद के समय भी वह अवध नारायन के साथ ही थे। पुलिस की मानें तो वह भी रामावती को गोली मारने वाल हथियार को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं है। 

थानाध्यक्ष अतरौलिया अमित कुमार मिश्रा का कहना है कि अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। या तो आरोपी पकड़ा जाए और हथियार बरामद हो या फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

अतरौलिया थाने में सूचना मिली कि गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से मृत महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने रामावती को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद मृतका देवर ने बताया कि गांव के बिसकेतु और बंगाल सिंह गांव के ही रहने वाले हैं। उनके सहयोगी के साथ विपक्षी का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर यह घटना की गई है। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- भतीजे की नीयत न भांप सकी: जिसने सिर पर दी छत... उसी को दिया ऐसा दुख; महिला बोली- पति की मौत के बाद बदल गया वो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed